न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता सेन की ‘ताली’ का ट्रेलर रिलीज, छुड़ा देंगी सबके छक्के! शाहरुख ने शेयर किया ‘जवान’ का पोस्टर और पूछा...

अपनी खूबसूरती के दम पर मिस यूनिवर्स की खिताब जीत चुकीं सुष्मिता सेन पिछले कई सालों से मनोरंजन जगत में अपनी एक्टिंग का भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 6:21:46

सुष्मिता सेन की ‘ताली’ का ट्रेलर रिलीज, छुड़ा देंगी सबके छक्के! शाहरुख ने शेयर किया ‘जवान’ का पोस्टर और पूछा...

अपनी खूबसूरती के दम पर मिस यूनिवर्स की खिताब जीत चुकीं सुष्मिता सेन पिछले कई सालों से मनोरंजन जगत में अपनी एक्टिंग का भी लोहा मनवा रही हैं। सुष्मिता आजकल अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ‘ताली’ 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर आने वाली है। आज सोमवार (7 अगस्त) को इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है।

ट्रेलर खूब वायरल हो रहा है।सुष्मिता ने शानदार कैप्शन भी लिखा। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि ‘आ गई है गौरी’ अपने स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता की कहानी लेकर #Taali- बजाएंगे नहीं, बजवाएंगे! ट्रेलर की शुरुआत सुष्मिता से होती है। फिर एक क्लास की झलक दिखाई जाती है और इसके बाद शुरू होती है ‘गौरी’ की कहानी, जो बचपन से बड़ी हो जाती है। फैंस सुष्मिता के जबरदस्त अंदाज को देख कह रहे हैं कि वह अपनी एक्टिंग के दम पर सबके छक्के छुड़ा देंगी।

आपको बता दें कि ‘ताली’ गौरी सावंत की कहानी है, जिनका जन्म गणेश के तौर पर हुआ था। गौरी साल 2013 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) मामले में दायर की गई याचिका के याचिकाकर्ताओं में से एक थी। याचिका पर साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी।

sushmita sen,web series taali,trailer released,shahrukh khan,jawan movie. actress sushmita sen,actor shahrukh khan

7 सितंबर को रिलीज होगी शाहरुख की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’

बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान और न जाने कितनी उपमाओं से नवाजे जा चुके शाहरुख खान को लेकर फैंस काफी पजेसिव हैं। वे उन्हें दीवानगी की हद तक पसंद करते हैं। 57 साल के शाहरुख की आगामी फिल्म 'जवान' की भी हर ओर चर्चा है। इसमें शाहरुख अलग अवतार में दिखेंगे। फिल्म का एक पोस्टर पहले सामने आया था। अब शाहरुख ने ‘जवान’ का नया पोस्टर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

शाहरुख बाल्ड लुक में दिखाई दे रहे हैं, साथ ही उनके हाथ में पिस्तौल है। शाहरुख ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "मैं अच्छा हूं या बुरा हूं... बस 30 दिनों में पता चल जाएगा। क्या आप तैयार हैं?" पोस्टर 7 सितंबर 2023 को फिल्म की ग्रैंड रिलीज का वादा करता है। 'जवान' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है।

फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। इसमें शाहरुख के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शाहरुख की इसी साल आई फिल्म ‘पठान’ सुपरहिट रही थी और उन्हें ‘जवान’ से भी काफी उम्मीदें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार