न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैन ने सुष्मिता सेन से पूछा वेडिंग प्लान को लेकर सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब, मैं भी शादी करना चाहती हूं…

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (49) ने विश्व सुंदरी बनने के बाद 90 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सुष्मिता को कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 11:32:33

फैन ने सुष्मिता सेन से पूछा वेडिंग प्लान को लेकर सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब, मैं भी शादी करना चाहती हूं…

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (49) ने विश्व सुंदरी बनने के बाद 90 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सुष्मिता को कई कमाल की फिल्मों में शानदार अभिनय दिखाने का मौका मिला। लोग आज भी उनके दीवाने हैं। सुष्मिता हाल ही में राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शादी में परिवार संग शामिल हुईं। इस दौरान सुष्मिता ने फैंस के साथ लाइव सेशन किया, जिसमें उनसे कई सवाल पूछे गए। इसमें एक सवाल सुष्मिता के वेडिंग प्लान को लेकर भी था। सुष्मिता ने जो जवाब दिया वह सबका ध्यान खींच रहा है।

सुष्मिता ने कहा कि मैं भी शादी करना चाहती हूं। मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक। ऐसे ही थोड़े ही होती है शादी। कहते हैं ना...बहुत रोमांटिक वे में दिल का रिश्ता होता है। दिल तक बात पहुंचनी चाहिए ना। शादी भी कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि सुष्मिता का नाम लंबे समय से रोहमन शॉल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। यहां तक कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी उन्होंने एक-दूसरे को लेकर कई पोस्ट शेयर की हैं।

हालांकि तीन साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वे फिर से साथ-साथ नजर आने लगे हैं। ऐसे में सुष्मिता के चाहने वालों को लगता है कि उनका रिश्ता दोस्ती से आगे पहुंचना चाहिए, लेकिन अब एक्ट्रेस के ताजा बयान से लग रहा है कि वह अभी तक दूल्हे की तलाश में हैं। सुष्मिता ने दो बेटियां गोद ली हुई हैं।

sushmita sen,actress sushmita sen,sushmita wedding plan,sushmita marriage,raohman shawl,lalit modi,vikram bhatt,sushmita daughters

कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है सुष्मिता का नाम

उल्लेखनीय है कि साल 2022 में सुष्मिता के साथ आईपीएल के पूर्व कमिश्नर और बिजनेसमैन ललित मोदी की कई फोटो वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोदी ने सुष्मिता संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। इसके बाद सुष्मिता को लोगों ने गोल्ड डिगर तक कहा था। फिर साल 2023 में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में इस शॉर्ट रोमांस को 'जस्न अनादर फेज' तक कह दिया था।

इस वेलेंटाइन डे पर मोदी ने एक वीडियो शेयर कर सुष्मिता से ब्रेकअप पर मुहर लगाई। साथ ही नए रिश्ते का ऐलान किया लेकिन उसके नाम का खुलासा तो नहीं किया। ये जरूर कहा कि 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल गई है। सुष्मिता का नाम संजय नारंग, रणदीप हुडा, इम्तियाज खत्री से लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ा था। करिअर की शुरुआत में सुष्मिता ने डायरेक्टर विक्रम भट्ट को डेट किया था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'दस्तक' के सेट पर हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ