न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ताली’ में सुष्मिता सेन की बेटी रेनी ने इस गाने में दी है आवाज, सीमा हैदर-सचिन की फिल्म का पोस्टर रिलीज

मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेबसीरीज ‘ताली’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Aug 2023 11:23:30

‘ताली’ में सुष्मिता सेन की बेटी रेनी ने इस गाने में दी है आवाज, सीमा हैदर-सचिन की फिल्म का पोस्टर रिलीज

मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेबसीरीज ‘ताली’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो लोगों के बीच टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। इसमें सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर का रोल कर रही हैं, जिसकी झलक टीजर और ट्रेलर में दिखी। अब सुष्मिता ने पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को जानकारी दी है कि उनकी बेटी रेनी भी ‘ताली’ का हिस्सा हैं। रेनी ने एक गाने में आवाज दी है।

पोस्ट में सुष्मिता ने लिखा कि मेरी बच्ची रेनी ने इस शक्तिशाली मंत्र महामृत्युंजय को प्रस्तुत करने के लिए अपनी आवाज दी है। ‘ताली’ के ट्रेलर में उसकी आवाज और मेरा चेहरा... एक साथ हैं। मैं निश्चित रूप से जब भी सुनती हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शोना, इस खास ट्रिब्यूट का हिस्सा बनने के लिए, चुनने के लिए...और इसे इतने प्यार से करने के लिए धन्यवाद! आपने मुझे गर्व महसूस कराया! जिस प्यार और समावेशन के साथ आपने ‘ताली’ हासिल की है, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद, कम से कम यह कहते हुए मैं वास्तव में अभिभूत हूं!

इतने साहस के साथ विश्वास बनाए रखने के लिए श्रीगौरी सावंत और हमारे ट्रांसजेंडर समुदाय को बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं तुम लोगों से प्यार करती हूं!' सुष्मिता ‘ताली’ में श्रीगौरी सावंत का किरदार निभा रही हैं। ये सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। क्षितिज पटवर्धन ने इसकी कहानी लिखी है, जबकि रवि जाधव इसके डायरेक्टर हैं।

sushmita sen,renee sen,taali web series,seema haider,sachin,karachi to noida poster released

सीमा हैदर-सचिन की फिल्म का नाम है ‘कराची टू नोएडा’

पिछले दिनों अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर बेस्ड एक फिल्म बनने जा रही है। निर्माता निर्देशक अमित जानी ने पिछले दिनों इसकी घोषणा की थी। अब फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के लिए ऑडिशन लिए गए हैं। इसमें सीमा के रोल के लिए अदाकारा फाइनल हो गई है, जबकि सचिन के रोल के लिए ऑडिशन जारी है।

अमित जानी ने बताया कि जानी फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा फिल्म का नाम तय हो गया है। फिल्म का टाइटल ‘कराची टू नोएडा’ होगा। हम यह बुक करा चुके हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगले हफ्ते फिल्म का थीम सॉन्ग लॉन्च किया जाएगा। हालांकि फिल्म को लेकर मुझे धमकी भी मिली है लेकिन मैं इससे डरने वाला नहीं हूं। अदाकारा को जल्द ही मीडिया के सामने लाया जाएगा।

प्रोडक्शन हाउस की ओर से तीन फिल्मों के नाम बुक किए गए हैं। पहली फिल्म सीमा हैदर और दूसरी फिल्म अंजू पर बनेगी। भारत से पाकिस्तान गई अंजू की कहानी वाली फिल्म का टाइटल ‘मेरा अब्दुल ऐसा नहीं’ रखा जाएगा। तीसरी वेब सीरीज होगी। पालघर में हुई संतों की हत्या पर भी फिल्म बनाई जाएगी, जिसका टाइटल ‘मॉब लिंचिंग’ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार