न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहीं ‘बालिका वधू’ की ‘दादी सा’…सुरेखा सीकरी का निधन, कई सीरियल और फिल्मों में किया है काम

छोटे और बड़े पर्दे दोनों पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं दिग्गज वेटरन एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुरेखा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 1:34:50

नहीं रहीं ‘बालिका वधू’ की ‘दादी सा’…सुरेखा सीकरी का निधन, कई सीरियल और फिल्मों में किया है काम

छोटे और बड़े पर्दे दोनों पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं दिग्गज वेटरन एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुरेखा का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। इस खबर के बाद से टीवी और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। सुरेखा के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी। सुरेखा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी। हेमंत का 2009 में निधन हो गया था। उनके एक बेटा राहुल है। कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद सुरेखा ने जब टीवी का रुख किया तो वे वहां भी छा गईं। उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ में ‘दादी सा’ की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बना ली।

‘बधाई हो’ फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवार्ड

सुरेखा ने तीन साल पहले एक्टर आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' में दादी दुर्गा देवी कौशिक का यादगार किरदार निभाया। इस रोल में भी सुरेखा ने लोगों का दिल जीता था। इस रोल के लिए सुरेखा को नेशनल अवार्ड मिला था। सुरेखा व्हील चेयर पर बैठकर राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार सुरेखा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले साल सुरेखा को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था। तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वर्ष 2018 में उन्हें पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था।

किस्सा कुर्सी का फिल्म से किया था डेब्यू

सुरेखा ने थिएटर, फिल्मों और टीवी में काफी काम किया। साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। सुरेखा को बधाई हो सहित तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। उन्हें तमस (1988) और मम्मो (1995) फिल्म के लिए भी ये सम्मान मिला था। उनके खाते में एक फिल्मफेयर, 1 स्क्रीन और 6 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स भी हैं। सुरेखा सरफरोश, सरदारी बेगम, दिल्लगी, जुबैदा, रेनकोट, शीर कोरमा, घोस्ट स्टोरीज, देव डी जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर