न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज, देखें…, मां का आखिरी कॉल नहीं उठा पाया था यह मशहूर कॉमेडियन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे लंबे समय से इस रोमांटिक कॉमेडी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 2:47:13

2 News : ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज, देखें…, मां का आखिरी कॉल नहीं उठा पाया था यह मशहूर कॉमेडियन

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे लंबे समय से इस रोमांटिक कॉमेडी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए आज सोमवार (15 सितंबर) को मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। धर्मा प्रोडक्शन ने ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “डिस्क्लेमर : इस फेस्टिव सीजन में, बदला और अराजकता ही एकमात्र 'EX-xxxrtra' चीज होगी। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ट्रेलर जारी। इस दशहरे, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में मिलते हैं।”

ट्रेलर की शुरुआत ‘बाहुबली’ के टाइटल सॉन्ग और सेट से होती है, जहां 'सनी' का किरदार निभा रहे वरुण ‘बाहुबली’ के गेटअप में एंट्री मारते हैं और बताते है कि उनकी गर्लफ्रेंड अनन्या (सान्या मल्होत्रा) की फेवरेट मूवी ‘बाहुबली’ है। इसलिए वे ‘बाहुबली’ स्टाइल में उसे शादी के लिए प्रपोज करेंगे। 'अनन्या' उनका प्रपोजल रिजेक्ट कर देती है। इसके बाद वरुण अपने किरदार का परिचय देते हैं और कहते हैं कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अनन्या की शादी ‘विक्रम’ से हो रही है। ‘विक्रम’ (रोहित सराफ) ‘तुलसी’ (जान्हवी) का एक्स-बॉयफ्रेंड होता है। जान्हवी एक टीचर का किरदार निभा रही हैं।

‘सनी’ और ‘तुलसी’ अपने एक्स को पाने के लिए एक साथ आते हैं। इस बीच ‘सनी’, ‘तुलसी’ को लुक चेंज करने को कहता है। इसमें वह उसकी मदद भी करता है। दोनों अपने-अपने एक्स को परेशान करने के लिए रील बनाते हैं और तरह-तरह की कोशिश करते हैं। लास्ट में दिखाया जाता है कि ‘सनी’, ‘तुलसी’ और ‘अनन्या’ में से किसी एक को चुनने में कनफ्यूज हो रहा है। शशांक खेतान इसके लेखक और डायरेक्टर हैं। इसे धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म दहशरा और गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

sunny sanskari ki tulsi kumari movie,varun dhawan,janhvi kapoor,rohit saraf,sanya malhotra,dharma productions,shashank khaitan,kiku sharda,comedian kiku sharda,rise and fall show

‘राइज एंड फॉल’ शो के दौरान कॉमेडियन कीकू शारदा ने शेयर किया अपना दुख-दर्द

कीकू शारदा कॉमेडी की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। अपने शानदार पंच की बदौलत हर कोई उनका फैन हो गया। हालांकि सबको हंसाने वाले कीकू ने भी जीवन में कई ऐसे दुखद पलों का सामना किया है, जिन्होंने उन्हें तोड़कर रख दिया था। उन पर दुखों का पहाड़ टूटा था, जब उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया। 'द कपिल शर्मा शो' से फेमस हुए कीकू फिलहाल रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शो के दौरान खुलासा कि किया कि उन्होंने आखिरी वक्त से पहले भी मां का कॉल नहीं उठाया था।

इस बात का एक्टर को हमेशा मलाल रहता है। यही नहीं, मां के जाने के 45 दिनों के बाद कीकू ने अपने पिता को भी खो दिया था। शो में कीकू ने अपने दिल का दर्द साझा करते हुए बताया कि मुझे सबसे ज्यादा पछतावा इस बात का है कि मैं अपनी मां के आखिरी फोन का जवाब नहीं दे पाया। मैं अमेरिका में था और सोचा कि कल बात करूंगा, लेकिन अगली सुबह तक वह नहीं थीं। मां के निधन के डेढ़ महीने बाद पिता का भी देहांत हो गया। पिता मां के बिना नहीं रह पाए। वो इस दुख को सहन नहीं कर पाए। एक उम्र के बाद साथ चाहिए होता है।

कीकू ने सभी से गुजारिश की कि अपने परिवार वालों के साथ रहें, उनसे बात करें और समय बिताएं, क्योंकि यह समय वापस नहीं आता। दरअसल मशहूर रेसलर संगीता फोगट ने हाल ही शो से खुद बाहर जाने का फैसला किया। संगीता के ससुर का निधन हो गया, जिसके बाद वे बेहद भावुक होकर शो से विदा हो गईं। उनकी अचानक विदाई ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ऐसे में कीकू भी बहुत भावुक हो गए और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स और फैंस को अपनी दुखभरी कहानी से परिचित कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह