न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज, शादी के 12 साल बाद इस एक्टर का हुआ तलाक

डायरेक्टर शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। बहुत से लोगों को तो इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 2:59:08

2 News : 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज, शादी के 12 साल बाद इस एक्टर का हुआ तलाक

डायरेक्टर शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। बहुत से लोगों को तो इसका नाम ही अट्रेक्ट कर रहा है और वे मूवी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। इस बीच दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए आज गुरुवार (18 सितंबर) को फिल्म का नया गाना 'परफेक्ट' रिलीज कर दिया गया। निर्माताओं ने गाने का वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि गुरु रंधावा हमारे सनी और तुलसी की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ अल्टीमेट वाइब चेक, क्या यह ट्रैक नहीं है बिल्कुल परफेक्ट। गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

गाना शानदार म्यूजिक, ग्लैमरस लुक्स और तगड़े डांस मूव्स के साथ अपनी छाप छोड़ रहा है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर छा गई है। पंजाबी पॉप स्टार गुरु रंधावा आवाज और परफॉर्मेंस दोनों से गाने में तड़का लगा रहे हैं। गाने की शुरुआत बेहद दिलचस्प तरीके से होती है। वरुण बास्केटबॉल हाथ में लिए कॉलेज बॉय लुक में नजर आते हैं और तभी उनके पास गुरु आते हैं। गाने में जान्हवी का अंदाज बोल्ड, स्टाइलिश और ग्रेसफुल है। उनके एक्सप्रेशन भी देखते ही बनते हैं। वरुण एनर्जेटिक और चार्मिंग स्टाइल से सबका दिल जीत रहे हैं।

उनका डांस एनर्जी से भरा हुआ है और जान्हवी के साथ उनकी परफेक्ट केमिस्ट्री है। गाने को खुद गुरु ने लिखा और गाया है। रॉनी अजनाली और गिल मछराई ने बोल और म्यूजिक कंपोजिशन में योगदान दिया है। दिलमान के म्यूजिक अरेंजमेंट और मिक्सिंग ने ट्रैक को शानदार प्रोफेशनल टच दिया है। बता दें वरुण और जान्हवी इससे पहले साल 2023 में रिलीज हुई मूवी ‘बवाल’ में भी साथ काम कर चुके हैं।

इसमें सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इसके डायरेक्टर शशांक पहले भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता ने किया है। गाने का म्यूजिक गुरु, गिल, रॉनी और अजीम दयानी ने मिलकर तैयार किया है। फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

sunny sanskari ki tulsi kumari movie,sunny sanskari ki tulsi kumari song,varun dhawan,janhvi kapoor,guru randhawa,varun kapoor,dhanya dhawan,varun dhanya

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फेम वरुण कपूर और धान्या मोहन की राहें हुईं जुदा

मशहूर टीवी एक्टर वरुण कपूर और उनकी पत्नी धान्या मोहन का तलाक हो गया है। दोनों ने शादी के 12 साल बाद अपने रास्ते अलग कर लिए। बताया जा रहा है कि अब वरुण पूरी तरह से काम पर फोकस कर रहे हैं। 'ईटाइम्स' के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि तलाक दो हफ्ते पहले फाइनल हुआ। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। अभी तक वरुण या धान्या में से किसी ने भी तलाक की पुष्टि नहीं की है।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में वरुण ने कहा था कि धान्या हर समय यात्रा करती रहती हैं और मैं शूटिंग कर रहा होता हूं। शादी के बाद हमें पता था कि ये सब होगा। मुझे अब भी लगता है कि मैं आधा कुंवारा और आधा शादीशुदा हूं, क्योंकि महीने में लगभग 15 दिन मैं अकेले ही अपना घर संभालता हूं। लेकिन ये अच्छा है। हमारे बीच सही दूरी और स्पेस है और हम एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए उत्सुक रहते हैं। हम अपने समय को उसी हिसाब से मैनेज करने की कोशिश करते हैं।

अगर मेरी कोई फीमेल फैन फॉलोइंग नहीं होगी, तो मेरी पत्नी बोर हो जाएगी। वह बिल्कुल भी इनसिक्योर नहीं है क्योंकि वह जानती है कि आखिरकार मैं उसके पास ही वापस जाऊंगा। गौरतलब है कि वरुण ने 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर', 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टीवी शो में काम किया है। साथ ही वे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी थे। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह