न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांभरलेक में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की शूटिंग, बाइक स्टंट और स्टार की झलक पाने को उमड़े फैंस

यहां सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। पूरे जोश और एक्शन के साथ सनी पाजी सांभर की तंग गलियों और बाजारों में बाइक दौड़ाते नजर आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 8:09:13

सांभरलेक में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की शूटिंग, बाइक स्टंट और स्टार की झलक पाने को उमड़े फैंस

राजस्थान का सांभरलेक, जो अपनी नमक उत्पादन और विदेशी पक्षियों के लिए जाना जाता है, इन दिनों एक बार फिर बॉलीवुड की चकाचौंध से रोशन है। यहां सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। पूरे जोश और एक्शन के साथ सनी पाजी सांभर की तंग गलियों और बाजारों में बाइक दौड़ाते नजर आए।

फिल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही लोगों को पता चला कि सनी देओल सांभर में हैं, भारी संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंच गए। सनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया—कभी हाथ हिलाकर, तो कभी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

अधूरी फिल्म की हो रही शूटिंग पूरी

फिल्म 'सूर्या' की शूटिंग की शुरुआत तीन साल पहले हुई थी, लेकिन किसी कारणवश यह अधूरी रह गई थी। अब फिल्म के बाकी हिस्से जयपुर और सांभरलेक में शूट किए जा रहे हैं। फिल्म निर्माता दीपक मुकुट के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2026 में रिलीज़ होने की संभावना है।

फिल्म के कुछ सीन सांभर की तंग गलियों, झील किनारे और बाजारों में फिल्माए जा रहे हैं। एक खास सीन में सनी देओल बाइक पर अभिनेत्री के साथ नजर आए, जो एक गाने का हिस्सा है।

फिल्म शूटिंग के लिए ली गई अनुमति

सांभरलेक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने जानकारी दी कि फिल्म यूनिट ने पूरी तरह से नियमों का पालन करते हुए नगर पालिका से शूटिंग की अनुमति ली है। सभी गतिविधियाँ तय दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रही हैं।

सांभर की फिल्मी विरासत

सांभरलेक पहले भी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग का गवाह बन चुका है। यहां जोधा अकबर, द्रोण, वीर, दिल्ली 6, पीके, तेवर, और सुपर 30 जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसके अलावा, 'डीजे वाले बाबू' जैसे हिट गानों के दृश्य भी यहीं फिल्माए गए हैं। सांभर, प्री-वेडिंग फोटोशूट और एड फिल्म्स के लिए भी खासा मशहूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
राहुल गांधी पर BJP का नया हमला, नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव की चर्चा तेज
राहुल गांधी पर BJP का नया हमला, नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव की चर्चा तेज
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड