नब्बे के दशक में सनी देओल की कई हिट फिल्में रिलीज हुई थीं। इन्हीं में से एक थी दामिनी। साल 1993 में आई दामिनी में सनी ने वकील का किरदार निभाया था, जिसका नाम गोविन्द था। वह अमरीश पुरी को मजा चखाकर मिनाक्षी शेषाद्री को इंसाफ दिलाने में मदद करता है। यह रोल फैंस को इतना पसंद आया कि वे इसे आज तक नहीं भूले हैं। फिल्म के मुख्य हीरो ऋषि कपूर थे, जबकि सनी सपोर्टिंग रोल में थे लेकिन उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। हाल ही सनी एक बार फिर से दामिनी वाले अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल सनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सनी दामिनी फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘तारीख पर तारीख’ एक बार फिर से बोलते दिखाई दे रहे हैं।














