न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OTT डेब्यू करने जा रहे हैं सनी देओल, इस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल जल्द करेंगे OTT डेब्यू! सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के साथ नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म। जानें शूटिंग डेट, रिलीज टाइमलाइन और अपकमिंग फिल्मों की डिटेल्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 8:50:04

OTT डेब्यू करने जा रहे हैं सनी देओल, इस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'जाट' में अपने एक्शन और अंदाज़ से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले सनी देओल अब OTT प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। मई 2025 की शुरुआत में खबरें आई थीं कि सनी देओल अब एक फीचर फिल्म के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं – जैसे फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी और ये फिल्म कहां और कब रिलीज की जाएगी। आइए जानते हैं सनी देओल के OTT डेब्यू से जुड़ी सारी डिटेल्स।

सनी देओल और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा का साथ

सनी का डिजिटल डेब्यू डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के साथ होने जा रहा है। यह फीचर फिल्म केविन बेकन की 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'डेथ सेंटेंस' से प्रेरित बताई जा रही है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन पुष्टि हो चुकी है कि इस पर काम जल्द ही शुरू होने वाला है।

जुलाई 2025 से शुरू होगी शूटिंग

पिंकविला की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। एक नजदीकी सूत्र ने जानकारी दी, "सनी देओल ने फिल्म के लिए अपनी डेट्स फाइनल कर दी हैं।" इसके साथ ही यह भी बताया गया कि इस फिल्म के लिए सनी को एक बड़ी रकम दी जा रही है, जिससे यह साफ हो जाता है कि यह एक बड़े स्केल की फिल्म होगी।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

इस फीचर फिल्म के साथ सनी देओल का ओटीटी डेब्यू नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, "यह फिल्म 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।" उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जनवरी की शुरुआत, संभवतः रिपब्लिक डे के आस-पास रिलीज की जा सकती है। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं सनी

इस बीच सनी देओल अपनी चर्चित फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। डायरेक्टर अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जून 2025 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

'बॉर्डर 2' के अलावा सनी देओल के पास कई बड़ी फिल्में हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में वे हनुमान जी का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसमें भगवान राम की भूमिका में होंगे रणबीर कपूर। इसके अलावा ‘लाहौर 1947’ और ‘गदर 3’ भी सनी की अपकमिंग फिल्म लिस्ट में शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी