Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी ने एक्शन थ्रिलर मूवी के लिए मिलाया इनसे हाथ, शंकर महादेवन ने सोनू निगम को यूं किया बर्थडे विश

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ से सनी देओल का सितारा फिर से चमक गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 8:10:50

2 News : सनी ने एक्शन थ्रिलर मूवी के लिए मिलाया इनसे हाथ, शंकर महादेवन ने सोनू निगम को यूं किया बर्थडे विश

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ से सनी देओल का सितारा फिर से चमक गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इसके बाद से सनी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह जग गया है। इस साल सनी की फिल्म ‘जाट’ रिलीज हुई। हालांकि सनी ने इसमें भी अपनी एक्शन पैक इमेज से सबका दिल जीता, लेकिन मूवी को वैसी सफलता नहीं मिली जैसी उम्मीद की जा रही थी। अब सनी बड़े पर्दे पर एक और शानदार एक्शन थ्रिलर की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी पहली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हाल ही में आई खबरों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को लेकर सनी और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच काफी समय से बातचीत चल रही थी, जो अब फाइनल हो चुकी है। सनी को फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है और वे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ काम करने को लेकर क्साइटेड हैं। शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू होने वाली है। फिलहाल टीम इसे बड़े पर्दे के फॉर्मेट के लिए डिजाइन करने में जुटी हुई है। प्रोजेक्ट एक लार्जर दैन लाइफ फीचर फिल्म है, जिसमें सनी उसी अंदाज में नजर आने वाले हैं, जिसमें दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और फिल्म में भरपूर एक्शन, इमोशन और ड्रामा रहेगा। फिल्म के अन्य किरदारों की कास्टिंग चल रही है और बहुत जल्द इसके टाइटल और फर्स्ट लुक के साथ ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाने वाली है। इसे बालाजी डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

सनी के वर्कफ्रंट को देखें तो उनके पास अभी ‘बॉर्डर 2’, ‘रामायण : पार्ट 1’ और ‘लाहौर 1947’ जैसी फिल्में भी हैं। उन्होंने हाल ही ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी की थी। एक्सेल एंटरटेनमेंट भी आने वाले दो वर्षों में ‘120 बहादुर’, ‘मिर्जापुर : द मूवी’ और ‘डॉन 3’ जैसी बड़ी फिल्मों को लेकर आने की तैयारी में है। फरहान खुद ‘120 बहादुर’ में एक प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।

52 साल के हुए बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम, फोटो शेयर कर शंकर ने लिखा…

मशहूर सिंगर सोनू निगम आज बुधवार (30 जुलाई) को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्त और सिंगर शंकर महादेवन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। शंकर ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनू के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। शंकर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्यारे भाई सोनू निगम। इस अद्भुत दोस्ती और हमारे द्वारा साथ में बनाए गए शानदार संगीत के लिए चीयर्स और भी बहुत कुछ साथ मिलकर करेंगे।”

तस्वीर में सोनू और शंकर एक-दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फैंस भी इस पोस्ट को देखने के बाद सोनू को विश करने के साथ उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोनू को भारतीय संगीत जगत के सबसे सफल गायकों में से एक माना जाता है। सोनू ने अभी तक 32 से अधिक भाषाओं में 6000 से ज्यादा गानों को आवाज दी है।

उनके खाते में ‘संदेशे आते हैं’ (बॉर्डर), ‘बोले चूड़ियां’ (कभी खुशी कभी गम), ‘सतरंगी रे’ (दिल से), ‘ये दिल दीवाना’ (परदेस), ‘अभी मुझ में कहीं’ (अग्निपथ), ‘सूरज हुआ मद्धम’ (कभी खुशी कभी गम) और ‘कल हो ना हो’ (कल हो ना हो) जैसे ढेरों लोकप्रिय और सुपरहिट गाने हैं। सोनू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2002 में उनकी शादी मधुरिमा निगम के साथ हुई थी। उनके एक बेटा निवान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका