न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनीता ने बताया किन 4 लोगों की वजह से बर्बाद हुआ गोविंदा का करिअर, इस मशहूर डायरेक्टर का निधन

दिग्गज एक्टर गोविंदा (61) ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। लोग उनकी एक्टिंग पर फिदा थे। खास तौर से उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 12:25:31

2 News : सुनीता ने बताया किन 4 लोगों की वजह से बर्बाद हुआ गोविंदा का करिअर, इस मशहूर डायरेक्टर का निधन

दिग्गज एक्टर गोविंदा (61) ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। लोग उनकी एक्टिंग पर फिदा थे। खास तौर से उनकी डांसिंग स्टाइल और कॉमेडी ने सबको दीवाना बना दिया। गोविंदा का स्वर्णिम काल निकल चुका है और वे संक्रमण काल से गुजर रहे हैं। गोविंदा लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वे आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फैंस उन्हें फिर से फिल्मों में देखना चाहते हैं।

हालांकि गोविंदा ने अपनी वापसी को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लगातार इंटरव्यू देती रहती हैं और एक्टर के बारे में कुछ न कुछ बात बताती हैं जो सबका ध्यान खींच लेती है। सुनीता ने द पावरफुल ह्युमंस के साथ बातचीत के दौरान कहा कि गोविंदा को 17 साल से क्यों नहीं देखा गया? समस्या ये है कि उनका सर्कल गलत है। आज मेरी उनसे लड़ाई इसलिए होती है क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलती और चापलूसी पसंद नहीं करती। आज उनके पास चार लोग हैं एक राइटर, एक म्यूजिशियन, एक सेक्रेटरी और एक वकील दोस्त। ये लोग बेकार हैं। ये सिर्फ 'वाह, वाह' कहते हैं। अगर वो म्यूजिक बनाए तो ये कहते हैं 'वाह, वाह... कमाल कर दिया।'

इन्हें सच बोलना चाहिए। जब मैं सच बताती हूं, तो वो नाराज हो जाते हैं। मैंने कहा, अपना सर्कल बदलो। जब तक ये 4-5 लोग हैं, तुम आगे नहीं बढ़ पाओगे। मैं उनसे कहती हूं कि 90 का दौर खत्म हो चुका है, अब 2025 है। देखिए नेटफ्लिक्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या चल रहा है लेकिन उनको तो अपने वाह वाह प्रोडक्शन के साथ रहना पसंद है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में अनबन की खूब खबरें चली थीं। यहां तक की बात तलाक तक पहुंच गई थी। बाद में सुनीता कई दफा साफ कर चुकी है कि ऐसी कोई बात नहीं है और उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। गोविंदा ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया।

sunita ahuja,govinda,actor govinda,govinda sunita,comedian govinda,govinda career,govinda movies,partho ghosh,director partho ghosh,partho ghosh death

निर्माता-निर्देशक पार्थो घोष ने ‘100 डेज’ और ‘अग्निसाक्षी’ जैसी फिल्में बनाईं

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आई है। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर पार्थो घोष ने सोमवार (9 जून) को दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 75 साल के थे। पार्थो का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। पार्थो के परिवार में उनकी पत्नी हैं, जिनके साथ वो मुंबई के मड आइलैंड इलाके में रह रहे थे। एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने पार्थो के निधन की जानकारी दी।

ऋतुपर्णा ने लिखा, “शब्दों से परे दिल टूट गया है, हमने एक असाधारण प्रतिभा, एक दूरदर्शी निर्देशक और एक दयालु आत्मा खो दी है। पार्थो दा, आपने स्क्रीन पर जो जादू बिखेरा, उसके लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा। शांति से आराम करें।” पार्थो हिंदी व बंगाली सिनेमा में अपने योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। कई सुपरस्टार्स संग काम करने वाले पार्थो ने शानदार फिल्में दीं।

निर्माता और निर्देशक पार्थो ने जैकी श्रॉफ व माधुरी दीक्षित स्टारर ‘100 डेज’ और नाना पाटेकर, मनीषा कोइराला व जैकी के साथ ‘अग्निसाक्षी’ जैसी फिल्में बनाई थी। उन्होंने 15 से ज्यादा फिल्में लिखी और डायरेक्ट की। साल 2018 में पार्थो ने आखिरी फिल्म ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ बनाई थी। इस रोमांट्रिक ड्रामा में मिथुन की बहू मदालसा शर्मा, अविनाश वधावन और मुकेश जे भारती जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी