न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनीता ने कहा, गोविंदा कभी भी किसी बेवकूफ महिला के लिए…, इस एक्ट्रेस के ससुर चाहते थे पोती के बजाय पोता

सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से काफी कुछ कहा जा रहा है। खबरें थी कि वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 May 2025 7:34:18

2 News : सुनीता ने कहा, गोविंदा कभी भी किसी बेवकूफ महिला के लिए…, इस एक्ट्रेस के ससुर चाहते थे पोती के बजाय पोता

सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से काफी कुछ कहा जा रहा है। खबरें थी कि वे एक-दूसरे से तलाक ले सकते हैं। ये खबरें भी तेजी से वायरल हो रही थीं कि गोविंदा का किसी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। हालांकि सुनीता ने इस तरह की खबरों को नकार दिया था। अब सुनीता ने गोविंदा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो सबका ध्यान खींच रहा है। सुनीता ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान एक बार फिर इस पर रिएक्ट किया है।

सुनीता ने कहा कि जिस दिन कंफर्म होगा या मेरे और गोविंदा के मुंह से आप लोग सुनोगे, तो वो अलग बात है, लेकिन मुझे लगता है कि गोविंदा मेरे बिना नहीं रह सकते हैं और न ही मैं गोविंदा के बिना रह सकती हूं। गोविंदा कभी भी बेवकूफ महिला के लिए अपने परिवार को नहीं छोड़ सकते हैं। सुनीता ने आगे कहा कि अफवाह, अफवाह, अफवाह। पहले पूछिए क्या सच है। मैं ये कभी भी स्वीकार नहीं करूंगी। अगर किसी में साहस है तो उन्हें मुझसे डायरेक्टली पूछना चाहिए। किसी ने अफवाह उड़ा दी तो आप उससे सहमत नहीं हो जाओगे। ये सही नहीं है।

अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं खुद आकर सभी को बताऊंगी और मीडिया से बात करूंगी। लेकिन मुझे विश्वास है कि भगवान मेरा घर नहीं तोड़ेंगे। इस तरह से सुनीता ने एक बार फिर से साफ कर दिया कि उनका और गोविंदा का रिश्ता कायम है। इससे उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जो उनके रिश्ते में संभावित दरार को लेकर लगाई जा रही थीं। दरअसल पिछले कुछ समय में कुछ ऐसी चीजें घटीं, जिससे इस प्यारे कपल के साथ होने पर संशय के बादल मंडराने लगे थे। सुनीता से जब भी गोविंदा को लेकर सवाल पूछा जाता था तो वो गोलमोल जवाब देती थीं। गौरतलब है कि साल 1986 में गोविंदा और सुनीता की लव मैरिज हुई थी। उनके एक बेटी टीना और एक बेटा यशवर्धन आहूजा हैं।

sunita ahuja,govinda,govinda sunita,actor govinda,sunita govinda marriage,sunita govinda divorce,suchitra krishnamoorthi,actress suchitra,suchitra father in law

अपने ससुर की प्रतिक्रिया से हैरान हो गई थीं एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति

शाहरुख खान के साथ ‘कभी हां कभी ना’ फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति (49) ने काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। सुचित्रा ने हाल ही के अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, तब उनके परिवार में से उस समय उनके ससुर नहीं चाहते थे कि उनके बेटी हो। खुद सुचित्रा उनकी इस प्रतिक्रिया से काफी हैरान थीं कि कोई ऐसा कैसे सोच सकता है।

सुचित्रा ने कहा कि मैं उस समय लंदन में थीं और वहां पर जेंडर टेस्टिंग की अनुमति थी इसलिए मैंने वो टेस्ट वहां पर करवाया और पता चला कि मुझे बेबी गर्ल है। इस खबर को सुनकर मेरा परिवार बहुत खुश था लेकिन मेरे ससुर काफी परेशान थे। जब मैं प्रेग्नेंट थीं तब मेरे ससुर मुझे रोज कॉल करके कहते थे कि उन्हें पोता चाहिए। मैं उनकी इस सोच से काफी हैरान हो गई थीं। मुझे नहीं लगा था कि मेरे परिवार को और इस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। ससुर मुझे फोन करके कहते थे कि अगर पोता हो तो ज्यादा अच्छा है।

बेटी से अच्छा बेटा होना चाहिए। इस तरह की बातें सुनकर मैं खुद बहुत शॉक हो जाती थीं और मैंने अपने ससुर से बात करनी बंद कर दी थी। कई औरतों को इस चीज से गुजरना पड़ता है कि उनके बेटा होना चाहिए या परिवार में बेटे चाहिए बेटी नहीं और यह बहुत दुख की बात है। बता दें सुचित्रा की शादी साल 1999 में फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ हुई थी। साल 2007 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटी कावेरी कपूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी