न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी, शेयर किया वीडियो, शहनाज ने दुबई में मनाया अपना जन्मदिन

प्रयागराज में 13 जनवरी से जारी महाकुंभ 2025 में रोजाना करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारे त्रिवेणी संगम में डुबकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 7:38:13

2 News : सुनील ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी, शेयर किया वीडियो, शहनाज ने दुबई में मनाया अपना जन्मदिन

प्रयागराज में 13 जनवरी से जारी महाकुंभ 2025 में रोजाना करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारे त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। अनुपम खेर, रेमो डिसूजा, गुरु रंधावा, सपना चौधरी के बाद अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। उन्होंने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुनील इसमें पूरी तरह से श्रद्धा भक्ति में लीन दिख रहे हैं। भगवा धोती और पीला गमछा पहने सुनील गंगा स्नान करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने सूर्य को अर्घ्य भी दिया और हाथ जोड़कर प्रार्थना की। सुनील पूरी तरह श्रद्धा में डूबे हुए दिखे। सुनील ने बताया कि कैसे संगम में डुबकी लगाने के बाद वो खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। सुनील ने लिखा, “दिव्य , दैवी, ईश्वुरीय, महाकुंभ 2025 में यहां आकर डिवाइन महसूस कर रहा हूं। यहां डुबकी लगाकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जिसका बेसब्री से इंतजार था। इसी जल में कितने ही साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों वर्षों से आते रहे हैं।

मैं संपूर्ण महसूस कर रहा हूं। हर किसी का आभार जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की। जय हो!” सुनील ने कपिल के शो में ‘गुत्थी’, ‘रिंकू भाभी’ और ‘डॉक्टर मशूहर गुलाटी’ के कैरेक्टर से खूब शौहरत हासिल की। यूं तो सुनील कई सालों से मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें पहचान कपिल के शो ने दिलाई। वे हाल ही नेटफ्लिक्स पर कपिल के शो में नजर आए थे।

31 साल की हुईं शहनाज गिल, शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण अक्सर खबरों में रहती हैं। वह आज सोमवार (27 जनवरी) को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शहनाज ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। शहनाज जन्मदिन दुबई में मना रही हैं और बीती रात उन्होंने दोस्तों संग केक काटा।

दुबई की फेमस बिल्डिंग 'बुर्ज अल अरब' के सामने शहनाज ने केक काटा जिसका नजारा तस्वीरों में देखने को मिल रहा है। पीछे सफेद फूलों की डेकोरेशन है और बेहद सुंदर लाइट भी जलाई गई है। शहनाज के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार पिछले साल फिल्म 'विद्या विक्की का वो वाला वीडियो' के आइटम सॉन्ग में नजर आई थीं। शहनाज को इसके लिए तारीफ मिली थी।

शहनाज जल्द ही पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' में नजर आने वाली है जो 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शहनाज ‘बिग बॉस 13’ में फाइनलिस्ट रही थीं। शो के दौरान उनकी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि साल 2021 में सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत के बाद उनकी जोड़ी टूट गई। शहनाज को इस गम से उबरने में काफी वक्त लगा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा