Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील आज तक इसलिए नहीं भूले अक्षय से पहली मुलाकात, इस एक्ट्रेस ने अपने फर्जी फेसबुक अकाउंट से किया आगाह

एक्टर सुनील शेट्टी (63) और अक्षय कुमार (57) की ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। वे कई शानदार फिल्मों में साथ काम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 May 2025 8:47:41

2 News : सुनील आज तक इसलिए नहीं भूले अक्षय से पहली मुलाकात, इस एक्ट्रेस ने अपने फर्जी फेसबुक अकाउंट से किया आगाह

एक्टर सुनील शेट्टी (63) और अक्षय कुमार (57) की ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। वे कई शानदार फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें 1993 में आई ‘पहचान’, 1994 की ‘मोहरा’, 2000 में ‘हेरा फेरी’ के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। दोनों ने लगभग एक ही समय यानी 90 के दशक की शुरुआत में करिअर शुरू किया था। उनके बीच अच्छी दोस्ती है। सुनील आज तक अक्षय के साथ अपनी पहली मुलाकात नहीं भूल पाए हैं। सुनील ने ‘रेडियो नशा’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मैं अक्षय के साथ अपनी पहली मुलाकात कभी नहीं भूल सकता।

मेरा एक कजिन भाई हुआ करता था जिसका नाम उल्लास था। उल्लास ही था जिसने मेरी फोटोग्राफ्स बाहर भेजी थीं जिस वजह से मुझे मेरा पहला मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला था। उल्लास की उम्र करीब 27-28 रही होगी जब कार एक्सीडेंट में मैंने अपने इस सबसे प्यारे भाई को खो दिया था। इसके बाद जब मैंने अक्षय को देखा, तो एक पल के लिए मुझे लगा कि उसकी बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल वैसी ही है, क्लीन शेव्ड लुक, अच्छा दिखने वाला लड़का और लंबा। पहली बात जो मैंने अक्षय से कही, वह यह थी कि तुम मुझे मेरे भाई की याद दिलाते हो, जिसे मैंने एक एक्सीडेंट में खो दिया है।

मैंने अक्षय से यह भी कहा कि यह डरावना है कि मुझे हर दिन आपके साथ बैठकर काम करना पड़ता है क्योंकि जब भी मैं आपको देखूंगा, मुझे उनकी याद आएगी। और, ठीक यही हुआ। जब हमारी रात लंबी हो गई, तो अक्षय ने माहौल को हल्का कर दिया। अक्षय से बड़ा मस्तीखोर कोई नहीं है इस दुनिया में। उल्लेखनीय है कि अक्षय और सुनील अब ‘हेरा फेरी 3’ में फिर से साथ दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
suniel shetty,actor suniel shetty,Akshay Kumar,actor akshay kumar,suniel akshay,mohra,hera pheri,kusha kapila,actress kusha kapila,kusha fake facebook account कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट

मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने फैंस को एक फर्जी फेसबुक अकाउंट के बारे में चेताया है, जो उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर पैसे मांग रहा है। कुशा ने शनिवार (10 मई) अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने चाहने वालों से सतर्क रहने की अपील की। इस अकाउंट के बायो में लिखा था, ‘छोटा और बेवकूफ', और इसके 122K फॉलोअर्स थे, जबकि यह केवल तीन लोगों को फॉलो करता था।

कुशा ने लिखा, “इस समय इस मुद्दे को उठाने के लिए माफी मांगती हूं, लेकिन यह फेसबुक पेज मेरा नहीं है और न ही मैं इसे चलाती हूं। कृपया सभी अनुचित संदेशों या पैसे के अनुरोधों को अनदेखा करें।” कुशा ने उन लोगों को भी थैंक्स बोला, जिन्होंने इस फर्जी अकाउंट के बारे में उन्हें जानकारी दी। हालांकि कुशा ने यह पोस्ट बाद में डिलीट कर दी, लेकिन यह तेजी से वायरल हो गई। कुशा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में कुशा ने एक ट्रॉल को भी सबक सिखाया था, जिसने उनकी छुट्टियों की तस्वीरों पर अश्लील टिप्पणी की।

तब कुशा ने उस शख्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, “आपके जैसे लोगों की वजह से कितनों की मानसिक सेहत खराब होती होगी। मैं आपके लिए दो साल की थेरेपी का खर्च उठाने को तैयार हूं, ताकि आप किसी खुश महिला पर अपनी दरिंदगी न दिखाएं। मुझे thaapadmarungi@sudharjasaale.com पर लिखें।” कुशा को हाल ही में वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका