न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर के पिस्तौल रखने के सवाल पर ऐसा बोले सुनील, प्रियंका ने मां को जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई

सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है। आमिर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 2:11:42

2 News : आमिर के पिस्तौल रखने के सवाल पर ऐसा बोले सुनील, प्रियंका ने मां को जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई

सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है। आमिर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह मूवी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच उनके बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कहा गया कि अंडरवर्ल्ड से मिलने वाली धमकियों के बाद आमिर ने अपने पास बंदूक रखना शुरू कर दिया था। इस मुद्दे पर जब उनके समकालीन एक्टर सुनील शेट्टी से बात की गई तो उन्होंने खुलासा करते हुए सेफ्टी का सच बताया।

हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान सुनील से एक फैन ने सवाल किया कि आमिर को लेकर कहा जाता है कि धमकियों के कारण उन्होंने पिस्तौल रखना शुरू कर दिया था, आपका इस पर क्या कहना है। इसके जवाब में सुनील ने कहा कि ये सब बेतुका है, जो आपने सुना जरूरी नहीं सच ही हो। हम सब लोग यहां पर सेफ हैं। उस समय सितारों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता रहती थी। आमिर ने भी इस खतरे को गंभीरता से लिया और अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाए।

उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का खौफ था। कई बड़े सितारों को फिरौती के लिए फोन कॉल्स और धमकियां मिलती थीं। गुलशन कुमार की हत्या और राकेश रोशन पर हमले जैसी घटनाओं ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग फिल्म स्टार्स को टारगेट करते थे। कुछ उन्हें ब्लैकमेल करते थे तो कुछ से जबरन पैसे मांगे जाते थे। यही नहीं, बताया जाता है कि उस समय कास्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक हर चीज माफिया की मर्जी से होती थी।

पिछले कुछ सालों से सलमान खान की जान को भी खतरा बना हुआ है। हालांकि उन्हें अंडरवर्ल्ड के बजाय लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने परेशान किया हुआ है। सलमान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। बहरहाल सुनील के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘केसरी वीर’ सिनेमाघरों में पहुंची थी। इसमें विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली भी थे। हालांकि गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण को लेकर बनी यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई।

मां मधु चोपड़ा को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किया बर्थडे विश

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इनमें ज्यादातर उनके पति निक जोनास, बेटी मालती और मां मधु चोपड़ा होती हैं। प्रियंका अपनी मां से काफी प्यार करती हैं। दोनों की अंडरस्टेंडिंग और बोंडिंग देखते ही बनती है।

इस बीच प्रियंका की नई पोस्ट सामने आई है जिसे उन्होंने अपनी मां के बर्थडे पर शेयर किया है। पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। प्रियंका ने मां संग वीडियो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिख बर्थडे विश किया है। प्रियंका ने लिखा, “आपको जन्मदिन की खूब सारी बधाई, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।” मधु अक्सर इंटरव्यू में प्रियंका की खूबियां बताती नजर आती हैं और कहती हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है जो तमाम मुश्किलों के बावजूद खास मुकाम हासिल कर पाईं।

प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों हॉलीवुड में अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ये अमेजन प्राइम की हिट सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन है। इसके अलावा वो 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ काम कर रही हैं। वह जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB29 में भी नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक