न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील ने सलमान को बताया अलग स्तर का इंसान, सुनाया गैंगस्टर हेमंत पुजारी को गालियां सुनाने का किस्सा

सुनील शेट्टी (63) 90 के दशक के मशहूर हीरो हैं। सुपरस्टार सलमान खान (59) ने भी लगभग उसी समय एक्टिंग की दुनिया में कदम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 May 2025 11:21:41

2 News : सुनील ने सलमान को बताया अलग स्तर का इंसान, सुनाया गैंगस्टर हेमंत पुजारी को गालियां सुनाने का किस्सा

सुनील शेट्टी (63) 90 के दशक के मशहूर हीरो हैं। सुपरस्टार सलमान खान (59) ने भी लगभग उसी समय एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था जब सुनील ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। हाल ही में सुनील ने सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। सुनील ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में खुलकर सलमान को सपोर्ट किया। सुनील ने कहा कि सलमान इस दुनिया में सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले इंसान हैं। अगर मुझे उन्हें शब्दों में बयां करना हो, तो एक होता है ह्यूमन बीइंग (इंसान) और दूसरा बीइंग ह्यूमन, यही हैं सलमान। अपने हर काम से वह एक अलग ही स्तर के इंसान हैं।

मेरा उनके साथ बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है। हम अक्सर नहीं मिलते, लेकिन हमारे बीच बहुत सारा प्यार और सम्मान है। सुनील से सलमान की हालिया फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी फ्लॉप हम 200 करोड़ की फिल्म की बात करते हैं, जबकि आधी इंडस्ट्री के लिए वो हिट नहीं बल्कि सुपरहिट होती है। कभी-कभी फिल्म के सलेक्शन में गलती हो जाती है और सलमान दिल से काम करते हैं। जब सलमान को एक अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्म मिलेगी, तो वो जादू कर देगी।

उनकी ना चलने वाली फिल्म भी 200 करोड़ रुपए कमा लेती है। इस साल की सारी फिल्मों का नंबर देख लेना, आपको खुद पता चल जाएगा कि कलेक्शन सलमान की फिल्म से कम होगा। उल्लेखनीय है कि सलमान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ इसी साल ईद के मौके पर मार्च के अंत में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई। फिर भी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपए के पार चल गया था।

suniel shetty,actor suniel shetty,Salman Khan,superstar salman khan,suniel salman,gangster hemant pujari,sikandar,kesari veer

अंडरवर्ल्ड ने मेरे पिता को गोली से मारने की धमकी दी थी : सुनील शेट्टी

सुनील ने 90 के दशक के उस दौर की भी बात की, जब बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का अच्छा-खासा दखल हुआ करता था और साथ ही साथ खुद का भी तजुर्बा बताया कि कैसे उन्होंने गैंगस्टर हेमंत पुजारी को गालियां सुना दी थीं। सुनील ने कहा कि उन दिनों मुंबई में शेट्टी बहुत एग्रेसिव हुआ करते थे, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ झेला था। इसीलिए शेट्टियों और अंडरवर्ल्ड के बीच हमेशा ही तनाव रहा करता था। क्योंकि मैं भी एक शेट्टी हूं तो गैंगस्टर्स को लगा कि शायद शेट्टी कम्यूनिटी उन्हें पैसा देगी और वो धमकाएंगे या हमें नुकसान पहुंचाएंगे तो हम उनके आगे झुक जाएंगे।

एक बार उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा कि जब मेरे पिता सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलेंगे तो वो उन्हें गोली मार देंगे। मैं यह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसे गालियां सुना दीं, उसकी बोलती बंद कर दी। मैंने उससे कहा कि जितना तू मुझे जानता हैं मैं तुझे उससे ज्यादा जानता हूं। मैंने उससे कहा कि मेरे पास तुझसे ज्यादा पैसा और कनेक्शंस हैं, इसलिए मुझसे पंगा लेने की कोशिश भी मत करना। क्योंकि पूरी बात रिकॉर्ड हो गई थी, इसलिए बाद में मैं पुलिस के पास चला गया। उन दिनों अंडरवर्ल्ड से इस तरह की फोन कॉल और धमकियां आना बहुत आम बात हुआ करती थी। लेकिन ये सभी चीजें मुझे कभी भी डरा नहीं सकीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही सुनील की पीरियड ड्रामा फिल्म 'केसरी वीर' रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी