न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-प्रियंका के साथ काम करने पर ट्विंकल ने छोड़ दिया था घर, अनिल कपूर के घर पहुंचीं ये हसीनाएं

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वे सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। इस साल उनकी तीन फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Oct 2024 8:10:54

2 News : अक्षय-प्रियंका के साथ काम करने पर ट्विंकल ने छोड़ दिया था घर, अनिल कपूर के घर पहुंचीं ये हसीनाएं

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वे सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। इस साल उनकी तीन फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’ और ‘खेल खेल में’ रिलीज हो चुकी है। अब दिवाली पर 1 नवंबर को ‘सिंघम अगेन’ में वे फिर से नजर आएंगे। अक्षय की पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार आने वाली खबरें सबका ध्यान खींचती है क्योंकि एक्टर को प्यार करने वालों की संख्या अपार है। इस बीच मशहूर फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने अक्षय को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

सुनील ने यूट्यूब चैनल ‘फ्राइडे टॉकीज’ से बातचीत करते हुए बताया कि अक्षय को साल 2005 में आई ‘बरसात’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ अहम भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया था। ऐन वक्त पर अक्षय ने फिल्म से नाम वापस ले लिया, जिसके बाद उसमें बॉबी देओल नजर आए। सुनील ने कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और प्रियंका के साथ अक्षय की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो गई थीं। अचानक एक दिन अक्षय ने मुझे फोन किया और मिलने के लिए कहा।

अक्षय ने मुझे कहा कि उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया है। इस फैसले के पीछे प्रियंका और उनके बीच चल रही अफेयर की अफवाहें थीं, जो कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए बर्दाश्त से बाहर हो गई थीं। ट्विंकल एक अभिनेत्री होते हुए इस इंडस्ट्री के हालात से अच्छी तरह वाकिफ थीं और उन्होंने इन हालातों को काफी सीरियस लिया। हालात तो तब खराब हो गए जब ट्विकल ने घर तक छोड़ दिया था। इसके बाद अक्षय के पास फिल्म से बैक आउट करने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं था। मैं प्रियंका को इस मामले के लिए दोष नहीं देता। प्रियंका अपने फायदे के लिए काम कर रही थीं। फिल्म में बॉबी व प्रियंका के साथ बिपाशा बासू भी थीं।

अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर हर साल करवा चौथ पर होता है भव्य आयोजन

आज रविवार (20 अक्टूबर) को देशभर में सुहागिन महिलाओं का त्योहार करवा चौथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के घर हर साल बड़ा आयोजन होता है। आज भी पूजा के लिए बॉलीवुड की कई हसीनाएं अनिल के घर पहुंची हैं। शाम को रवीना टंडन, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, अनिल के छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, शाहिद कपूर की लेडी लव मीरा राजपूत, वरुण धवन की मां, गीता बसरा समेत बी-टाउन की कई खूबसूरत लेडीज को वहां स्पॉट किया गया है।

पैपराजी ने उनके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। नीलम, भावना और महीप हाथों में पूजा की थाली लिए ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखीं। ऑफ व्हाइट कलर की अनारकली ड्रेस पहने रवीना वहां पहुंची। माथे पर लाल बिंदी, सिंदूर, बालों में गजरा और लाल चुनरी में रवीना बेहद सुंदर लग रही थीं। रवीना को फैंस के साथ फोटो क्लिक कराते हुए देखा जा सकता है। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी को भी घर के बाहर कैमरे में कैद किया गया। शिल्पा रेड लहंगा में दिखीं, जिसे पिंक गोल्डन ब्लॉउज में पेयर किया था। सिंदूर, बिंदी और हैवी नेकपीस में वह कहर बरपा रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री