न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी पकड़ी रफ्तार, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ रही सुस्त

संडे बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम रहा। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने मजबूत कमाई की, जबकि कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का प्रदर्शन कमजोर रहा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 29 Dec 2025 10:14:20

संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी पकड़ी रफ्तार, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ रही सुस्त

रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर ज़ोरदार उठापटक देखने को मिली। रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ ने लगातार चौथे रविवार भी अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए कमाई के नए रिकॉर्ड छूए। दूसरी ओर, हॉलीवुड मेगाप्रोजेक्ट ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी भारतीय दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। हालांकि, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हुई और इसकी कमाई उम्मीदों से काफी कम रही। आइए जानते हैं संडे को किस फिल्म ने कितना कारोबार किया।

चौथे रविवार भी ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह छाई हुई है। फिल्म ने अपने पहले तीन हफ्तों में जबरदस्त कमाई कर इंडस्ट्री को चौंका दिया था और चौथे वीकेंड पर भी इसका जोश कम नहीं हुआ। रिलीज के 22वें दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि 23वें दिन इसके खाते में 20.5 करोड़ रुपये आए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 24वें दिन यानी चौथे रविवार को 22.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में 24 दिनों में ‘धुरंधर’ की कुल कमाई बढ़कर 690.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

sunday box office collection,dhurandhar box office collection,ranveer singh dhurandhar earnings,avatar fire and ash india collection,avatar 3 box office india,tu meri main tera box office,kartik aaryan film collection,bollywood box office report,sunday movie collection india

दूसरे रविवार ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने दिखाई मजबूती

जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी ‘अवतार 3’, जिसे ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के नाम से भी जाना जा रहा है, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के दबाव के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में भारत से 109.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि नौवें दिन, दूसरे शनिवार को इसकी कमाई 9.75 करोड़ रुपये रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे रविवार को फिल्म की रफ्तार और तेज हुई। भारत में अपने 10वें दिन ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने 10.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 137.65 करोड़ रुपये हो गया है।

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की रफ्तार पड़ी धीमी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म वैसा कमाल नहीं दिखा पाई। 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को ‘धुरंधर’ के मजबूत प्रदर्शन का सीधा नुकसान झेलना पड़ा। चौथे दिन फिल्म ने महज 4.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक भारत में इस फिल्म की कुल कमाई 23.47 करोड़ रुपये पर सिमट गई है, जो इसके कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को साफ तौर पर दर्शाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड