न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकलीन के 100 फैंस जीत सकते हैं आईफोन 16 प्रो..., हेमा ने मिथुन को दादा साहब पुरस्कार मिलने पर कहा...

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के लिए उनके बॉयफ्रेंड महाठग सुकेश चंद्रशेखर की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। सुकेश भले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Oct 2024 8:03:56

2 News : जैकलीन के 100 फैंस जीत सकते हैं आईफोन 16 प्रो..., हेमा ने मिथुन को दादा साहब पुरस्कार मिलने पर कहा...

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के लिए उनके बॉयफ्रेंड महाठग सुकेश चंद्रशेखर की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। सुकेश भले ही जेल में बैठा है, लेकिन जैकलीन के लिए उसकी चाहत जरा भी कम नहीं हुई है। सुकेश के वहां से जैकलीन को लिखे गए कई लव लैटर सार्वजनिक हो चुके हैं। इसके अलावा जब जैकलीन का जन्मदिन था तो सुकेश ने उनके 100 फैंस को iPhone 15 Pro देने का वादा पूरा किया था। अब सुकेश ने जैकलीन के फैंस के सामने एक और सुनहरा मौका रखा है।

अब सुकेश ने फिर एक लैटर लिखा है। इसमें सुकेश ने जैकनील के नए म्यूजिक वीडियो ‘Stormrider’ की तारीफ करते हुए फैंस को टास्क दे डाला। सुकेश ने कॉन्टेस्ट का ऐलान किया है। उसने जैकलीन के म्यूजिक वीडियो को लाइक करने और उस पर कमेंट करने को कहा है। सुकेश यूट्यूब पर इस ऑफिशियल वीडियो पर रिएक्ट करने वालों को इस दिवाली को स्पेशल गिफ्ट देगा। सुकेश ने लिखा, “बेबी गर्ल वाह, बस वाह, मैंने स्टॉर्मराइडर देखा, मेरे पास शब्द नहीं हैं। यहां मौजूद सभी प्यारे लोगों, खासतौर पर जैकी के फैंस के लिए, मैं लकी 100, स्टॉर्मराइडर सॉन्ग के सपोर्टर्स, 10 महिंद्रा थार रॉक्स और 100 आईफोन 16 प्रो ऑफर कर रहा हूं।

जैकी ने स्टॉर्मराइडर ट्रैक में आप लोगों के लिए बहुत मेहनत और कोशिश की है। मैं चाहता हूं कि आप सभी स्टॉर्मराइडर को ‘यिम्मी यिम्मी’ से भी बड़ी हिट बनाएं।” फैंस को जैकलीन के वीडियो को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखना होगा। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना होगा और उस पर लाइक और कमेंट छोड़ना होगा वो भी अपने ऑफिशियल ईमेल या यूट्यूब आईडी से।

jacqueline fernandez,actress jacqueline fernandez,sukesh chandrasekhar,sukesh jacqueline,sukesh jail,i phone 16 pro,Hema Malini,actress hema malini,mithun chakraborty,dharmendra

कोटा पहुंचीं हेमा मालिनी ने की मिथुन की तारीफ, धर्मेंद्र के लिए कही यह बात

हेमा मालिनी (75) ने कई सालों तक अपने अभिनय और सुंदरता से फैंस के दिलों पर राज किया है। उन्हें एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हेमा लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाकर राजनीति में अपनी धमक दिखा रही हैं। वह फिलहाल मथुरा से भाजपा की लोकसभा सांसद है। हेमा गुरुवार (3 अक्टूबर) को राजस्थान के कोटा शहर में दशहरे मेले को लेकर उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचीं।

वह नृत्य नाटिका दुर्गा की प्रस्तुति देंगी। उन्होंने निजी होटल में मीडिया से बातचीत की। दादा साहब फाल्के पुरस्कार के बारे में किए गए सवाल पर हेमा ने कहा कि मेरे पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र को यह अवार्ड मिलना चाहिए। यह हर साल एक कलाकार को मिलता है। धर्मेंद्र को 10 से 15 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था। इस बार मिथुन चक्रवर्ती को मिल रहा है, वे भी काफी अच्छे कलाकार हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में हेमा ने कहा कि पुरानी फिल्मों में अश्लीलता नहीं होती थी। साथ ही म्यूजिक पर काफी काम होता था, लेकिन आज ऐसा नहीं होता है। पहले कैमरामैन हीरोइन को दिखाने पर पूरा फोकस करता था, उनकी सुंदरता को पर्दे पर लाने का उसका पूरा प्रयास रहता था।

म्यूजिक का खास ध्यान रखा जाता था। हमारे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर इसके अलावा एक्टर भी कहते थे कि मेरे लिए कौनसा गाना बन रहा है। वे कहते थे कि कुछ सिचुएशन निकालो, मेरे लिए एक अच्छा गाना चाहिए, लेकिन अब बेचारे एक्टर की कोई सुनता ही नहीं है। क्योंकि इतना बड़ा एक्टर कोई भी नहीं है। मैंने 3 से ज्यादा फिल्में बनाई, लेकिन बजट काफी ज्यादा होता है इसीलिए फिल्म मेकिंग का काम बंद कर दिया। यह घाटे का सौदा हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री