न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्टर्स की इस बात से नाराज हैं फिल्ममेकर सुभाष घई, किरण की शादी को लेकर इस बात से चिंतित थे पेरेंट्स

सुभाष घई (80) की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स में होती है। उन्होंने फैंस को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों की सौगात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 7:14:13

2 News : एक्टर्स की इस बात से नाराज हैं फिल्ममेकर सुभाष घई, किरण की शादी को लेकर इस बात से चिंतित थे पेरेंट्स

सुभाष घई (80) की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स में होती है। उन्होंने फैंस को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। इस बीच अब घई ने बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई है। वे फिल्मों के बढ़ते हुए बजट से भी चिंतित हैं। उनका मानना है कि फिल्म के बजट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। घई ने हाल ही में कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई बातें कीं। घई ने कहा कि जब कोई फिल्म 100 रुपए में बनाई जा सकती है, लेकिन उसे 1000 रुपए तक बढ़ाया जाता है, जिसके 90% प्रतिशत हिस्से में लोग पैसा कमाने का प्रयास करते हैं।

फिल्म बनाना एक बार जुनून और स्किल था, लेकिन अब सब लोग सिर्फ पैसे के डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में सोचते हैं। इसके लिए कई विभाग अलग-अलग काम कर रहे हैं। आज उद्योग में कई विभाग हैं और सबका अपना एजेंडा है। कोई भी तय बजट में फिल्म बनाने का प्रयास नहीं कर रहा। हमने कभी भी सितारों को बजट का 10-15% से अधिक भुगतान नहीं किया। आज अभिनेता लगभग 70% हिस्सा अपनी जेब में डाल लेते हैं। हमने 43 फिल्में बनाई और एक भी फिल्म अपने बजट से ज्यादा नहीं चली।

हर प्रोजेक्ट ने लाभ कमाया क्योंकि हमने सख्त वित्तीय डिसिप्लिन बनाए रखा। हमारे समय में फिल्में पवित्र थीं; सफलता एक ईश्वरीय आशीर्वाद थी। आज ये सब बदल गया है - फिल्में स्टूडियो की हैं और प्राथमिक उद्देश्य आंतरिक लाभ-साझाकरण है। एक स्क्रिप्ट एक अभिनेता के पास आती है और यदि बजट उनकी फीस के अनुरूप नहीं होता है, तो उनके प्रबंधक निर्माता बनने का सुझाव देते हैं। फिर वे बजट का आधा हिस्सा अपने अभिनय शुल्क के रूप में और बाकी आधा सह-निर्माता के रूप में मांगते हैं। यह फिल्म निर्माण नहीं है; यह सिर्फ वित्तीय पैंतरेबाजी है।

subhash ghai,director subhash ghai,filmmaker subhash ghai,subhash ghai budget,subhash bhai bollywood,kiran rao,aamir khan,kiran aamir,kiran parents

किरण राव और आमिर खान का साल 2021 में हो चुका है तलाक

आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने शादी के समय अपने पेरेंटस की चिंता के बारे में बताया है। किरण ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैंने आमिर से शादी करने के मेरे फैसले के बारे में माता-पिता को बताया, उनसे इस बारे में डिस्कस किया तो वे सरप्राइज रह गए थे। इसके बाद उन्होंने बहुत ईमानदारी से अपनी बात मेरे समक्ष रखी थी। यह मेरे माता-पिता के लिए एक झटका था। वे हैरान रह गए।

उनकी नजर में मुझमें बहुत संभावनाएं थीं। दरअसल मैं एक ऐसी इंसान थी जो बहुत कुछ करना चाहती थी और उन्हें चिंता थी कि मैं आमिर के बड़े व्यक्तित्व के आगे दब जाऊंगी। आमिर की पॉपुलरटी मुझ पर भारी पड़ सकती है। शादी के बाद मैंने इस प्रेशर को महसूस भी किया लेकिन मुझे सबसे अधिक सुकून आमिर के सपोर्ट से मिला। आमिर ने कभी मुझसे एक फिक्स फॉर्म में रहने की उम्मीद नहीं की। वे हमेशा मेरे खुद के होने पर खुश रहे हैं और यह उनके बारे में सबसे अच्छी क्वालिटी में से एक है।

उल्लेखनीय है कि आमिर-किरण ने साल 2005 में शादी की थी। साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ था। जुलाई 2021 में आमिर-किरण का तलाक हो गया। आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में की थी। वे 2002 में अलग हो गए थे। उनके बेटा जुनैद और बेटी आयरा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी