न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट होंगी ये एक्ट्रेस, मशहूर सिंगर ने गर्लफ्रेंड से शादी के बाद शेयर कीं Photos

कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ सुपरहिट रही। इसमें कार्तिक के काम को काफी प्रशंसा मिली। हाल ही कार्तिक ने उनकी नई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Jan 2025 8:43:48

2 News : इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट होंगी ये एक्ट्रेस, मशहूर सिंगर ने गर्लफ्रेंड से शादी के बाद शेयर कीं Photos

कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ सुपरहिट रही। इसमें कार्तिक के काम को काफी प्रशंसा मिली। हाल ही कार्तिक ने उनकी नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ऐलान किया था। हालांकि अभी तक यह घोषणा नहीं हुई कि इसमें एक्ट्रेस कौन होंगी। इस बीच एक एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है जिसे बताया जा रहा है कि वह कार्तिक के अपोजिट लीड एक्ट्रेस होंगी। वह एक्ट्रेस हैं ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में ‘थप्पड़ मारूंगी’ आइटम सॉन्ग में जबरदस्त तरीके से थिरकने वालीं श्रीलीला।

श्रीलीला का एक्टिंग करिअर 5 साल पुराना है। उन्होंने ‘किसिक’ सॉन्ग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। साल 2017 में श्रीलीला ने ‘चित्रांगदा’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट में काम किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलीला बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ बातचीत के दौर में हैं। कहा जा रहा है कि श्रीलीला की स्क्रीन प्रजेंस शानदार है और कार्तिक के साथ उनकी नई जोड़ी लोगों पर जादू चलाने में सफल रहेगी।

हालांकि अभी श्रीलीला की बातचीत चल रही है और अगर सब सही रहा तो कुछ दिन में सब फाइनल हो जाएगा। इस फिल्म को नेशनल अवार्ड विनर समीर विद्वंस डायरेक्ट कर रहे हैं। समीर की यह कार्तिक के साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में काम कर चुके हैं। फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस हो रही है। यह साल 2026 में रिलीज होगी। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक को इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए फीस मिली है।

गायक अरमान मलिक ने पिछले साल की थी आशना श्रॉफ के साथ सगाई

मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर आशना श्रॉफ के साथ शादी कर ली है। पिछले साल उन्होंने गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद 28 अगस्त को इस कपल ने सगाई कर ली थी। अरमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कई फोटो शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया है। फोटो में आशना लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं।

लाइट मेकअप और लाइट ज्वैलरी में आशना बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। अरमान ने पीच कलर की शेरवानी पहन रखी है। दोनों आउटफिट से ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे हैं। अरमान ने कैप्शन में लिखा, “तू ही मेरा घर।” अरमान ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह वरमाला के दौरान अपनी दुल्हनिया के साथ मस्ती करते हुए दिखें।

इस तस्वीर को साझा करते हुए सिंगर ने कैप्शन दिया है, “मस्ती नहीं रुकनी चाहिए।” वरुण धवन, ईशा गुप्ता, दिया मिर्जा, टाइगर श्रॉफ, दिव्यांका त्रिपाठी, कृति खरबंदा, रिया चक्रवर्ती, मृणाल ठाकुर, कुशा कपिला समेत कई सितारों ने न्यूली वेड कपल की तस्वीरों पर प्यार बरसाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ