Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ के रनरअप नितिन चौहान का निधन, इन्होंने माना, ‘स्त्री 2’ के कारण फ्लॉप हुई ‘वेदा’

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ के रनरअप नितिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Nov 2024 12:51:38

2 News : ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ के रनरअप नितिन चौहान का निधन, इन्होंने माना, ‘स्त्री 2’ के कारण फ्लॉप हुई ‘वेदा’

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ के रनरअप नितिन चौहान का निधन हो गया है। 35 साल के नितिन ने गुरुवार (7 नवंबर) शाम अंतिम सांस ली। चार दिन बाद उनका जन्मदिन था। नितिन की को-स्टार विभूति ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि उन्होंने आत्महत्या की है। विभूति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले, मैं बहुत शॉक में हूं और मुझे बहुत दुख भी है, काश आपके पास इस मुश्किल समय का सामना करने की ताकत होती, काश आपकी बॉडी की तरह आप मेंटली स्ट्रांग होते।”

हालांकि नितिन की आत्महत्या को लेकर उनके परिवार या पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल नितिन के माता-पिता मुंबई में हैं और वे बेटे का शरीर अलीगढ़ लेकर जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से नितिन काम को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे।

वे बिंदास चैनल पर ऑन एयर हुए रियलिटी शो ‘दादागिरी’ सीजन 2 के विजेता थे। इसके बाद उन्होंने डीडी नेशनल पर ‘जिंदगी डॉट कॉम नाम’ के सीरियल में काम किया था। साल 2012 के ‘स्प्लिट्सविला’ में शामिल होने के बाद नितिन को लोकप्रियता मिली। इसमें अली गोनी और पारस छाबड़ा भी थे। नितिन ने ‘गुमराह’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘फ्रेंड्स कंडीशन एप्लाई’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई शो में काम किया। साल 2021 में सोनी सब टीवी पर ‘तेरा यार हूं मैं’ नितिन का आखिरी सीरियल था।
nitin chauhan,actor nitin chauhan,nitin death,spilitsvilla 5,nikhil passes away,vibhuti thakur,nikhil advani,director nikhil advani,vedaa,john abraham,stree 2 ‘वेदा’ के डायरेक्टर निखिल आडवाणी को फिल्म के नहीं चलने का अफसोस

निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी फिल्म इस साल आई थी। इसमें जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म सुर्खियों में तो खूब रही लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसका मुख्य कारण यह था कि फिल्म का क्लैश ‘स्त्री 2’ के साथ हुआ था। उसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ भी रिलीज हुई थी। निखिल ने हाल ही में फिल्म के फ्लॉप होने पर बात की।

निखिल ने कहा कि 'वेदा' 15 अगस्त को ‘स्त्री 2’ के साथ रिलीज हुई और इसने हमें प्रभावित किया। इसने हमें झकझोर कर रख दिया। चार दिन बाद, किसी ने पूछा, 'मैं 'वेदा' के बारे में क्या बदल सकता था? मैंने कहा, 'मैं बस यह बदल सकता था कि 'स्त्री 2' एक अच्छी फिल्म नहीं थी। मुझे लगता है कि मैंने एक अच्छी फिल्म बनाई है, मेरा काम उस कहानी को बताना है जो लोगों ने मुझे बताई है, जितना संभव हो सके। हमने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है।

इसमें कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। लोग कह रहे हैं कि दूसरे भाग में एक्शन है, नहीं तो यह दलित अत्याचार और अधिकारों के बारे में एक स्वतंत्र फिल्म होती। 'स्त्री 2' आई और यह अविश्वसनीय थी। जब निखिल से पूछा गया कि क्या उन्हें इस क्लैश का अफसोस है तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बहुत से लोगों ने इस पर कड़ी मेहनत की। मुझे उनके लिए उतना बुरा लगता है, मेरे लिए उतना नहीं। जॉन की फिल्में ‘बाटला हाउस’ और ‘डी डे’ भी अच्छी थीं लेकिन लोग उन्हें देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका