साउथ एक्ट्रेस फरीना आजाद (Farina Azad) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने अपनी प्रेंग्नेंसी का खुलासा इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए किया था। उन्होंने इसके बारे में 21 जुलाई को बताया था और कहा था कि चार साल बाद वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। साउथ एक्ट्रेस फरीना आजाद 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। फरीना आजाद ने हाल ही में अंडरवाटर फूटोशूट कराया है, जो कि चर्चा में आ गया है। उनकी तस्वीरें और वीडियो दोनों ही वायरल हो रहे हैं।














