न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय-कैटरीना की सुपरहिट मूवी ‘सूर्यवंशी’ अब नेटफ्लिक्स पर भी, बोमन ईरानी ने स्वर्ण मंदिर में लिया आशीर्वाद

कोरोनाकाल और लॉकडाउन के खुलने के बाद सूर्यवंशी पहली ऐसी बड़ी फिल्म थी जो कि थिएटर्स में रिलीज हुई थी। यह सुपरहिट साबित हुई। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 1:38:31

अक्षय-कैटरीना की सुपरहिट मूवी ‘सूर्यवंशी’ अब नेटफ्लिक्स पर भी, बोमन ईरानी ने स्वर्ण मंदिर में लिया आशीर्वाद

कोरोनाकाल और लॉकडाउन के खुलने के बाद सूर्यवंशी पहली ऐसी बड़ी फिल्म थी जो कि थिएटर्स में रिलीज हुई थी। यह सुपरहिट साबित हुई। अब अक्षय कुमार व कैटरीना कैफ की ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। एक वेबसाइट की मानें तो यह आज यानि 3 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इससे आप घर बैठे ओटीटी पर देख एंजॉय कर सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने जहां नेटफ्लिक्स के साथ पहले इसकी डील 75 करोड़ की बताई गई थी, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डील 100 करोड़ की बताई जा रही है।

‘सूर्यवंशी’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह करीब 200 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा कि सूर्यवंशी केवल मेरी सफलता नहीं है, यह फैंस के आशीर्वाद से मिली सफलता है। हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। जब भी बुरा वक्त आएगा हम साथ खड़े होंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद और हमारी सभी फिल्मों के लिए समर्थन देना जारी रखें।

गुरुवार को बोमन ईरानी ने मनाया अपना 62वां जन्मदिन

अभिनेता बोमन ईरानी ने गुरुवार (2 दिसंबर) को अपना 62वां जन्मदिन मनाया। इससे एक दिन पहले बोमन अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। बोमन के परिवार ने उनसे चंडीगढ़ में मुलाकात की, जहां वे अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। बोमन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जैसे ही वे उतरे। मैंने कहा कि हमें स्वर्ण मंदिर जाना है। मुझे कुछ दिन पहले जाना था। लेकिन मैंने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ ही जाऊंगा। नहीं जानते थे कि वे इस तरह मुझे चौंका देंगे।’ बोमन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही कबीर खान निर्देशित '83' में दिखाई देंगे।

इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, नीना गुप्ता और एमी विर्क भी हैं। बोमन पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा बोमन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन-स्टारर 'रनवे 34' में भी हैं। बोमन ने थ्री इडियट्स, मुन्नाभाई एमबीबीएस व खोसला का घोंसला जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग कर खूब वाहवाही लूटी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो