Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू पर फेंके गए पत्थर और बोतलें! सिंगर ने बताई हकीकत, हिमेश ने इस बात के लिए आशा से मांगी माफी

कई सालों से अपनी गायिकी का जादू चला रहे सिंगर सोनू निगम (51) के लिए आज भी लोगों में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। फैंस उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 11:20:08

2 News : सोनू पर फेंके गए पत्थर और बोतलें! सिंगर ने बताई हकीकत, हिमेश ने इस बात के लिए आशा से मांगी माफी

कई सालों से अपनी गायिकी का जादू चला रहे सिंगर सोनू निगम (51) के लिए आज भी लोगों में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। फैंस उनके गाने सुनने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि हाल ही में उनके साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोनू रविवार (23 मार्च) रात दिल्ली के टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के इंजीफेस्ट 2025 में लाइव कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे। रिपोर्टों के अनुसार जब सोनू गाना गा रहे थे तो उस दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने स्टेज पर पत्थर और बोतलें फेंकी। इसके बाद उन्हें शो को बीच में ही रोकना पड़ा।

अब सोनू ने इस मामले पर रिएक्शन दे पूरी बात बताई है। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कॉन्सर्ट को लेकर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने साफ किया कि जैसा मीडिया में बताया गया है असल में वैसा कुछ नहीं हुआ था। सोनू ने लिखा, “डीटीयू में पत्थर या बोतलें फेंकने जैसा कुछ नहीं हुआ, जैसा कि कुछ मीडिया में बताया गया है। स्टेज पर किसी ने एक वेप फेंका, जो सुभांकर की छाती पर लगा और तभी मुझे इसके बारे में बताया गया।

मैंने शो रोक दिया और कॉलेज के लोगों से अनुरोध किया और उन्हें याद दिलाया कि अगर ऐसा कुछ दोबारा हुआ तो शो को अचानक रोकना पड़ेगा। इसके बाद स्टेज पर केवल एक चीज फेंकी गई, वह थी पूकी बैंड। जो वास्तव में पूकी था।” पहले कहा जा रहा था कि सोनू जब डीटीयू में परफॉर्मेंस के लिए गए तो वहां पर एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की भीड़ इकट्ठा थी। अचानक से भीड़ ने सोनू पर पत्थर और बोतलें फेंकीं। इसके बाद उन्होंने गाना गाना बंद कर दिया।

सोनू ने अपील करते हुए कहा था, “मैं आपके लिए यहां आया हूं ताकि हम सब मिलकर अच्छा समय बिता सकें। मैं आपको मजे करने से नहीं रोक रहा, लेकिन कृपया ऐसा ना करें।” सोनू ने ये भी कहा था कि भीड़ की इस हरकत से उनकी टीम के सदस्यों को चोट लग रही थी।

सालों पहले हिमेश रेशमिया को उनके कमेंट के लिए आशा भोसले ने थप्पड़ जड़ने की बात कही थी

हिमेश रेशमिया (51) मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। हालांकि करिअर की शुरुआत मेंउनके गानों की काफी आलोचना होती थी। उन पर नाक से गाने का आरोप लगता था। तब हिमेश ने अपने बचाव में महान गायिका आशा भोसले के पति दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर व सिंगर आरडी बर्मन को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस पर आशा गुस्सा हो गई थीं। आशा ने कहा था कि हिमेश को उनके कमेंट के लिए थप्पड़ मारना चाहिए। अब कई साल बाद हिमेश ने आशा से माफी मांगी है।

हिमेश ने रेडियो नशा के साथ बातचीत में कहा कि आशा भोसले सही थीं और वो अपनी गलती के लिए माफी मांगते हैं। दरअसल हम लाइव शो कर रहे थे। सभी को गाने बहुत पसंद आ रहे थे, लेकिन कुछ लोगों का मानना था कि मैं नाक से गाता हूं। आज क्योंकि मैं बहुत सफल हूं, मैं कह सकता हूं कि हां, मैं नाक से गाता हूं और किसी को बुरा नहीं लगेगा लेकिन जब मेरे पहले 5-6 गाने रिलीज हुए, जो हिट थे, तो कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की और उन्हें नाक से गाया हुआ गाना कहा।

इसका जवाब देने के लिए मैं कह रहा था कि यह हाई-पिच है, मैंने अपनी हाई-पिच आवाज का बचाव किया, जिसे वे नाक से गाना कह रहे थे। मैंने अपना बचाव करते हुए कह दिया था कि आरडी बर्मन भी नाक से गाते हैं। आशा जी को मेरी वो बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी थी और उन्होंने कह दिया था कि मुझे थप्पड़ मारना चाहिए। लेकिन मैं मानता हूं कि मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए और मैं मान लेता कि मैं नाक से गाता हूं तो बात वहीं खत्म हो जाती।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका