न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेयर मीट में सोनू निगम ने गुनगुनाया सतीश शाह का पसंदीदा गीत, दिवंगत एक्टर की पत्नी ने भी दिया साथ, वीडियो वायरल

छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाले सतीश शाह (74) का हाल ही किडनी फेलियर की वजह से निधन हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 11:54:13

प्रेयर मीट में सोनू निगम ने गुनगुनाया सतीश शाह का पसंदीदा गीत, दिवंगत एक्टर की पत्नी ने भी दिया साथ, वीडियो वायरल

छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाले सतीश शाह (74) का हाल ही किडनी फेलियर की वजह से निधन हो गया। उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बड़ा झटका लगा है। सोमवार (27 अक्टूबर) शाम मुंबई में उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इस मौके से जुड़ा एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें बेहद दुखी दिख रहीं सतीश की पत्नी मधु भी मौजूद थीं। मधु अल्जाइमर रोग से जूझ रही हैं। इस मौके पर सिंगर सोनू निगम ने सतीश का फेवरेट गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देव आनंद व वहीदा रहमान की फिल्म ‘गाइड’ का गाना ‘तेरे मेरे सपने’ गाकर सबको भावुक कर दिया। कुछ ही देर बाद सोनू ने मधु का हाथ थामकर उन्हें गीत की कुछ पंक्तियां गाने के लिए कहा।

इस दौरान सोनू उनके सामने घुटनों के बल बैठे और मुस्कुराते हुए बोले — “थोड़ा साथ गाइए मधु जी…” यह पल इतना सजीव और भावनात्मक था कि पूरा माहौल एक पल के लिए ठहर गया। इस पल से जुड़ा वीडियो प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जेडी ने कैप्शन में लिखा, “सतीश शाह की प्रेयर मीट का उद्देश्य उन्हें परिवार और दोस्तों की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि देना था। उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए भजनों की जगह उनके पसंदीदा गाने गाए गए। इस गाने का उद्देश्य मधु भाभी के आखिरी शब्द भी बताना था। हम सब उनसे क्या वादा करना चाहते हैं, ये जानने के लिए इसे आखिरी तक देखें। हम सब साथ हैं।”

जेडी ने कहा ये एक बहुत बड़ी क्षति है। उनसे हाल ही में बात की थी। वे बिल्कुल ठीक थे, लेकिन उनसे नहीं मिल सके क्योंकि उन्होंने कहा कि वे बहुत थके हुए हैं और सोना चाहते हैं। अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने भी इस पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। अंजन ने लिखा, “सोनू निगम का यह सुंदर गेस्चर इस मेमोरियल को और भी खास बना गया। यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि संगीत की उस शक्ति का प्रतीक है जो दिलों को जोड़ देती है।”

सतीश शाह को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में पहुंचे ये सितारे

सतीश के मैनेजर रमेश कडातला ने बताया कि लंच का समय था, लगभग 2 बजे थे। वे खाना खा रहे थे और एक निवाला खाने के बाद बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रेयर मीट में सोनू निगम, जॉनी लीवर, पद्मिनी कोल्हापुरे, पवन मल्होत्रा, पूनम ढिल्लों, डेविड धवन, सुप्रिया पिलगांवकर, रजित कपूर, आनंद देसाई, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन, दिव्या दत्ता, अनूप सोनी, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ सीरियल की पूरी टीम समेत कई सेलेब्स शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए।

उल्लेखनीय है कि सतीश ने कुछ महीने पहले फिट रहने और अपनी पत्नी की देखभाल के लिए किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। सतीश आखिरी बार जी5 की वेब सीरीज ‘यूनाइटेड कच्चे’ में सुनील ग्रोवर के साथ नजर आए थे। इसमें उन्होंने ‘जोगू चिमनलाल पाटे’ का रोल प्ले किया था। सतीश ने अपने 50 साल लंबे करिअर में अनगिनत यादगार किरदार निभाए। टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कल हो ना हो’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘मैं हूं ना’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ में उनकी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड