न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने किया बेबी गर्ल का स्वागत, पति ने शेयर किया वीडियो, दृष्टि ने दिखाई बेटी की झलक

‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल को जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिल गई है। सोनाली ने एक बेटी को जन्म दिया है। सोनाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 7:18:15

2 News : इस एक्ट्रेस ने किया बेबी गर्ल का स्वागत, पति ने शेयर किया वीडियो, दृष्टि ने दिखाई बेटी की झलक

‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल को जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिल गई है। सोनाली ने एक बेटी को जन्म दिया है। सोनाली की डिलीवरी मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुई। कपल पहली बार पैरेंट्स बने हैं। सोनाली ने 16 अगस्त को पति आशीष सजनानी संग प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज फैंस को दी थी। इसके बाद सोनाली ने आशीष के साथ कई मैटरनिटी फोटोशूट कराकर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। आशीष ने आज गुरुवार (28 नवंबर) को अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें आशीष पिता बनने की खुशी में उछलते-कूदते दिख रहे हैं। आशीष ने लिखा, “हमारा बेबी आ गया।” फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स सोनाली व आशीष को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को सोनाली और आशीष ने नन्हीं परी का स्वागत किया। सोनाली और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं। कई सालों तक डेटिंग के बाद सोनाली ने पिछले साल आशीष के साथ शादी रचाई थी।

शादी में सोनाली के दोस्त और ‘प्यार का पंचनामा’ में उनके को एक्टर कार्तिक आर्यन भी पहुंचे थे। साथ ही इसी फिल्म के और भी सितारे मौजूद थे। बता दें सोनाली 'प्यार का पंचनामा' के दोनों भागों के साथ 'जय मम्मी दी', 'वेडिंग पुलाव', 'सेटर्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दूसरी ओर, आशीष बिजनेसमैन हैं। वे पेशे से एक रेस्टोरेंट-होटल व्यवसायी हैं।

दृष्टि धामी और नीरम खेमका ने बेटी के नाम का भी किया खुलासा

‘मधुबाला’ फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी और नीरज खेमका इसी साल अक्टूबर में प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। अब कपल ने बेबी गर्ल के नाम का खुलासा कर दिया है। दृष्टि ने सोशल मीडिया पर बच्ची के नन्हे पैरों की क्यूट फोटो शेयर करते हुए उसका नाम भी बता दिया है। फोटो में बच्ची के छोटे-छोटे पैर दिख रहे हैं, जिन्हें दृष्टि और नीरज ने बड़े प्यार से थामा हुआ है। दृष्टि ने कैप्शन में लिखा है, “लीला को हैलो बोलो।”

लीला नाम का मतलब होता है ईश्वर की रचना, सुंदरता और कृपा। बता दें कि 22 अक्टूबर को दृष्टि और नीरज ने बेबी गर्ल का वेलकम किया था। कपल ने इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “वो यहां है।” तब फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी थीं।

दृष्टि ने साल 2015 में नीरज के साथ शादी की थी। नीरज बिजनेसमैन हैं। दृष्टि ने करिअर की शुरुआत 'दिल मिल गए' सीरियल से की थी। इसके बाद वह 'गीत', 'मधुबाला', 'मिशन सपने', 'एक था राजा और एक थी रानी' और 'परदेस में है मेरा दिल' जैसे शो में दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री