Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम-आनंद की जिंदगी में फिर से होगी खुशियों की बरसात, गूंजेंगी किलकारियां, कपल जल्द कर सकता है अनाउंसमेंट

एक्ट्रेस सोनम कपूर (40) पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सोनम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 1:21:24

सोनम-आनंद की जिंदगी में फिर से होगी खुशियों की बरसात, गूंजेंगी किलकारियां, कपल जल्द कर सकता है अनाउंसमेंट

एक्ट्रेस सोनम कपूर (40) पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सोनम अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ क्वालिटी टाइम शेयर करती नजर आती हैं। अब सोनम के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सोनम प्रेग्नेंट हैं यानी वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उनकी और आनंद की जिंदगी में जल्द ही एक और बेबी की एंट्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सोनम फिर से मदरहुड में कदम रखने वाली हैं।

अभी तक सोनम या फिर उनकी फैमिली ने इस गुड न्यूज को कंफर्म नहीं किया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि सोनम प्रेग्नेंसी के सैकंड ट्राइमेस्टर में हैं। सोनम और आनंद जल्द ही इस खुशखबरी को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं। फैंस को सोनम के दोबारा मां बनने के ऐलान का इंतजार है। गौरतलब है कि सोनम और आनंद ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने अगस्त 2022 में वायु के जन्म के बाद पेरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की थी।

अब शादी के करीब 7 साल बाद कपल एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहा है। सोनम, वायु की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं, लेकिन आज तक उसका पूरा चेहरा नहीं दिखाया। सोनम ज्यादातर लंदन में रहती हैं और बीच-बीच में मुंबई आती रहती हैं। फिलहाल वह मुंबई में अपने पेरेंट्स दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और सुनीता के घर पर हैं।
sonam kapoor,actress sonam kapoor,anand ahuja,businessman anand ahuja,vayu,sonam anand,anil kapoor,sonam pregnant आनंद को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अनिल कपूर मेरे पिता हैं : सोनम

बता दें सोनम और आनंद की पहली मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी, जब वे उन्हें किसी और से मिलवाने की कोशिश कर रहे थे। सोनम ने 2020 में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में आनंद के बारे में बात की। सोनम ने कहा कि लोग मानते हैं कि जब उनकी एक जैसी रुचि होती हैं तो वे एक साथ हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोई भी आनंद और मुझे एक साथ होने के बारे में नहीं सोच सकता था, क्योंकि हम दोनों बिल्कुल अलग हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अनिल कपूर मेरे पिता हैं।

मैं आनंद से बात करती रही पूरी रात। आनंद मुझे अपने दोस्त से बात करवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमारे बीच में कनेक्शन हो गया। सोनम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने करिअर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म ‘ब्लैक’ से की थी। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म ‘सावरियां’ से डेब्यू किया था। यह रणबीर कपूर की भी पहली फिल्म थी।

सोनम इसके बाद ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘रांझणा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘संजू’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘नीरजा’, ‘आयशा’, ‘खूबसूरत’, ‘प्लेयर्स’, ‘मौसम’, ‘पेडमैन’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘द जोया फैक्टर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। वह जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका