न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बॉर्डर 2’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, अजय स्टारर ‘मैदान’ में डूब गया बोनी का पूरा पैसा, बताई डिटेल

दिग्गज एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार खबरें चल रही हैं। फैंस में इस मूवी को लेकर जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 2:58:44

2 News : ‘बॉर्डर 2’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, अजय स्टारर ‘मैदान’ में डूब गया बोनी का पूरा पैसा, बताई डिटेल

दिग्गज एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार खबरें चल रही हैं। फैंस में इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई न कोई अपडेट आती रहती है। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब एक्ट्रेस सोनम बाजवा की एंट्री भी हो गई है। वह एक्टर दिलजीत दोसांझ के अपोजिट नजर आएंगी। आज सोमवार (8 सितंबर) को मेकर्स ने ‘बॉर्डर 2’ में सोनम का स्वागत किया।

इस खबर को शेयर कर हुए मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “बॉर्डर 2 परिवार में सोनम बाजवा का स्वागत है, दिलजीत दोसांझ के साथ। एक ऐसी कहानी जहां शालीनता और गौरव का मिलन होता है - 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” उल्लेखनीय है कि यह सोनम और दिलजीत की 5वीं फिल्म है, जिसमें वे साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों ने ‘पंजाब 1984’, ‘सरदार जी 2’, ‘सुपर सिंह’, और ‘हौंसला रख’ जैसी हिट पंजाबी फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म में सोनम एक मजबूत इरादों वाली पंजाबी लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार में मजबूत भावनात्मक पहलू है, जो फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण होगा।

सोनम हाल ही रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ का भी हिस्सा हैं। ‘बॉर्डर 2’ को भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बताया जा रहा है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की दमदार प्रोडक्शन टीम द्वारा बनाया जा रहा है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुति और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित सीक्वल एक शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करते हुए प्रतिष्ठित मूल की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। यह साल 1997 की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

‘मैदान’ के निर्माता बोनी कपूर ने बताया, पहले फिल्म का बजट 120 करोड़ था जो…

अजय देवगन स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म के डायरेक्टर अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा और प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे। अब बोनी ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के निर्माण के बारे में बात की है। बोनी ने कोमल नाहटा के यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स में बात करते हुए कहा कि ‘मैदान’ का निर्माण 2019 में शुरू हुआ और इसे पूरा होने में लगभग 5 साल लगे। इसे पहले 120 करोड़ में बनाने का प्लान था, लेकिन बाद में बजट बढ़कर 210 करोड़ रुपए हो गया। ‘मैदान’ में मेरा पैसा डूब गया।

कोविड-19 महामारी के कारण यह फिल्म चार साल से ज्यादा समय तक अटकी रही। सोचिए महामारी से ठीक पहले जनवरी 2020 तक फिल्म का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो गया था। हमें मार्च के आखिरी हफ्ते से मैचों की शूटिंग करनी थी। सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें आ चुकी थीं। विदेशों से लगभग 200 से 250 लोगों का एक दल था, वे अलग-अलग देशों के खिलाड़ी थे, लेकिन मार्च में जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा हुई, सारी शूटिंग रुक गई और हवाई यात्राएं रद्द कर दी गईं। किसी को अंदाजा नहीं था कि लॉकडाउन इतने महीनों के लिए बढ़ जाएगा।

मैंने यूनिट को तब तक यहीं रखा जब तक देश की आखिरी उड़ान की घोषणा नहीं हो गई। मेरे साथ ऐसा लगभग चार बार हुआ। उस दौरान आए चक्रवात ने भी मुझे बहुत परेशान किया। मेरा पूरा स्टेडियम सेट तबाह हो गया। जब हम मैचों की शूटिंग कर रहे होते थे, उस समय हमारी यूनिट में लगभग 800 लोग होते थे और कोविड के कारण कुछ पाबंदियां थीं। उस दौरान मैंने पूरी यूनिट के लिए होटल ताज से खाना मंगवाया। मुझे हर समय चार एम्बुलेंस और डॉक्टर रखने पड़ते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह