न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन इन कारणों से हो रही हैं ट्रोल, जावेद अख्तर के खिलाफ FIR

खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनम कई मौकों पर अपने ऑउटफिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 8:53:38

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन इन कारणों से हो रही हैं ट्रोल, जावेद अख्तर के खिलाफ FIR

खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनम कई मौकों पर अपने ऑउटफिट और लुक से फैंस को चौंका चुकी हैं। हाल ही में सोनम ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमे वे ड्रेस को लेकर जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं। इस ड्रेस पर एक फीमेल बॉडी का फिगर बना हुआ है। इस ड्रेस के साथ सोनम ने अपने बाल ऊपर की तरफ बांधे हुए हैं। इसके साथ ही रेड लिप्स्टिक और खूबसूरत ईयरिंग्स भी ड्रेस के संग खूब जंच रही है।

हालांकि सोनम का ये अंदाज यूजर्स को रास नहीं आया और वे उन्हें इस आउटफिट को लेकर खूब ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने कहा कि रात में इसे देख कोई डर जाएगा तो किसी ने सोनम को ड्रामेबाज कहा। सोनम की पिछली फिल्म 2019 में आई ‘द जोया फैक्टर’ थी, जो फ्लॉप रही थी। इसमें सोनम के अपोजिट दलकीर सलमान थे।

sonam kapoor,aishwarya rai,javed akhtar,sonam dress,aishwarya look,bollywood news in hindi

ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में लिया हिस्सा

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही करीब दो साल बाद पति अभिषेक बच्चन व बेटी आराध्या के साथ विदेश यात्रा के लिए रवाना हुई थीं। ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक के सिलसिले में इन दिनों फ्रांस में हैं, जहां रविवार को उन्होंने एक कॉस्मैटिक ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया। ऐसे में ऐश्वर्या की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इनमें ऐश्वर्या के पीछे एफिल टॉवर दिखाई दे रहा है, तो रैंप पर कई और मॉडल्स भी नजर आ रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या व्हाइट आउटफिट पहने हैं।

कुछ लोग उनके लुक को लेकर नेगेटिव कमेंट पास कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पहली बार ऐश्वर्या बदसूरत दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरे ने लिखा कहां गया बेबी बंप। कुछ लोग ऐश्वर्या के वजन तो कोई लिपिस्टिक को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कई लोग पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या के कदरदान भी हैं और इतने दिनों बाद उनकी एक झलक देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

sonam kapoor,aishwarya rai,javed akhtar,sonam dress,aishwarya look,bollywood news in hindi

जावेद अख्तर ने आरएसएस को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी!

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में कथित टिप्पणियों के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलुंड के थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी के अनुसार आईपीसी की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वकील दुबे ने आरएसएस के विरुद्ध कथित तौर पर “गलत और अपमानजनक” बयान देने के लिए पिछले महीने अख्तर को कानूनी नोटिस भेजा था।

एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में 76 वर्षीय अख्तर ने उक्त बयान दिया था। उन्होंने हिंदू चरमपंथियों और तालिबान को कथित तौर पर एक समान बताया था। दुबे ने दावा किया था कि ऐसे बयान से अख्तर ने आईपीसी की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराध किया। वकील ने पीटीआई-से कहा कि मैंने पहले अख्तर को कानूनी नोटिस भेजा था और उनसे माफी मांगने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उल्लेखनीय है कि अख्तर ने भी एक मामले में कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव