सोनाली बेंद्रे भले ही फ़िल्मी दुनिया से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा कायम है। सोशल मीडिया पर सोनाली बेंद्रे के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। सोनाली बेंद्रे के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सोनाली ग्रीन कलर की आउटफिट बेहद क्लासी अंदाज में नजर आ रही है। फैंस को सोनाली का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।














