न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जहीर के साथ अबु धाबी में वेकेशन का मजा ले रहीं सोनाक्षी, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने ड्रीम हाउस की झलक

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पिछले साल हुई थी। तब से ही सोनाक्षी की जिंदगी खुशियों से गुलजार है। वह फुल ऑन मस्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 11:36:07

2 News : जहीर के साथ अबु धाबी में वेकेशन का मजा ले रहीं सोनाक्षी, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने ड्रीम हाउस की झलक

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पिछले साल हुई थी। तब से ही सोनाक्षी की जिंदगी खुशियों से गुलजार है। वह फुल ऑन मस्ती के मूड में हैं और जहीर के साथ खुलकर जीने का मजा ले रही हैं। सोनाक्षी और जहीर कई दफा देश-विदेश में घूम चुके हैं। वे अपने फैंस को इन प्यार भरे पलों की झलकियां भी दिखाते रहते हैं। फिलहाल वे एक बार फिर से सैर को निकल पड़े हैं और अबु धाबी में अपना वेकेशन रोमांचक तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल को कार रेसिंग और वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाते देखा गया।

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो और वीडियो साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में सोनाक्षी ब्लैक एंड वाइट स्ट्राइप्ड आउटफिट में स्पोर्ट्स कार के सामने पोज करते हुए नजर आ रही हैं। व्हाइट स्नीकर्स में उनका ये कैजुअल लुक हर किसी को लुभा रहा है। अगली तस्वीर जहीर की है जहां वो भी हेलमेट पहने पूरी सेफ्टी के साथ कैजुअल अंदाज में नजर आए। दोनों ने कार रेसिंग का आनंद उठाया। अगली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी भी पूरी सुरक्षा के साथ कार रेसिंग के लिए तैयार बैठी हैं। उन्होंने हेलमेट पहन थम्स अप करते हुए पोज दिया।

सभी एक्टिविटीज को करते हुए सोनाक्षी ने अपने पति को बखूबी कैप्चर किया। जहीर ने F1 ट्रैक पर बेहतरीन तरीके से सुपर कार ड्राइव किया। स्पोर्ट्स कार रेसिंग के बाद कपल ने पानी में भी कई रोमांचक पल जिए। वीडियो में देखा गया कि कपल ने अबू धाबी में सुपर कार्स के साथ वॉटर स्पोर्ट्स में भी खुद को आजमाया। सोनाक्षी की इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोनाक्षी बहुत लकी हैं, जो उन्हें जहीर जैसे पति मिले हैं। दोनों मिलकर एक-दूसरे के शौक पूरे करते हैं। कपल को महीने में एक बार जरूर बाहर जाते देखा जाता है। इस जोड़ी को देखकर फैंस कपल की नजरें उतार रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने व्लॉग में बताया, शादी से पहले ही खरीद लिया था फ्लैट

सोनाक्षी को फैंस से जुड़ना पसंद है। ऐसे में वह खुद से जुड़ी अपडेट्स अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं। अब सोनाक्षी ने एक वीडियो में बताया कि शादी से पहले ही उन्होंने और जहीर ने अपना ड्रीम हाउस खरीद लिया था। सोनाक्षी ने व्लॉग की शुरुआत यह बताकर की कि पिछले 9 महीनों से इंटीरियर डिजाइनर और ठेकेदार घर को संवारने में जुटे हैं। वीडियो में कपल मुंबई स्थित एक विशाल घर के अंदर जाता दिखाई दिया।

फिर दोनों ने किचन, लिविंग रूम और बालकनी दिखाई। सोनाक्षी बोलती हैं कि असल में शादी के कुछ 10 दिन पहले हमने यहां की पूजा की थी और पायल (इंटीरियर डिजाइनर) को ढूंढा, जिन्होंने उसी बिल्डिंग में लगभग 6 फ्लैट बनाए हैं, इसलिए उन्हें सब कुछ अच्छी तरह से पता है। फिर हमें एक ठेकेदार मिले, जिन्होंने 9 महीनों में फ्लैट बना दिया। बता दें जून 2024 में शादी करने से पहले सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी एक निजी समारोह में हुई। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक भव्य रिसेप्शन दिया गया था।

उनकी मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। जहीर ने साल 2019 में सलमान की फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। उन्होंने सोनाक्षी के साथ 2022 में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में काम किया। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' को लेकर चर्चाओं में हैं जो 7 नवंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह