न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जटाधारा’ के टीजर में दिखा सोनाक्षी का रौद्र अवतार, ऐश्वर्य ठाकरे की ‘निशानची’ का टीजर भी आया सामने

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जटाधारा फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस बीच आज शुक्रवार (8 अगस्त) को निर्माताओं ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 1:18:57

2 News : ‘जटाधारा’ के टीजर में दिखा सोनाक्षी का रौद्र अवतार, ऐश्वर्य ठाकरे की ‘निशानची’ का टीजर भी आया सामने

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 'जटाधारा' फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस बीच आज शुक्रवार (8 अगस्त) को निर्माताओं ने 'जटाधारा' का टीजर जारी कर दिया, जिसमें सोनाक्षी रौद्र रूप में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी आकर्षक और गंभीर अवतार में हैं। गहने, गहरे काजल से सजी आंखें, लाल बिंदी और माथे पर तिलक उन्हें एक उग्र रूप में पेश कर रहा है। 'जटाधारा' में सोनाक्षी का एक अलग ही किरदार देखने को मिलेगा। फिल्म में सुधीर बाबू की भी अहम भूमिका है। टीजर में सुधीर और सोनाक्षी एक-दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं।

वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के डायरेक्शन में बनी 'जटाधारा' एक्शन और सस्पेंस से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। फिल्म एक थ्रिलर है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को रोमांचक दृश्यों और डार्क फैंटेसी के साथ जोड़ा गया है। फिल्म के पोस्टर और टीजर में देखा गया कि त्रिशूल, गरजते बादल, भगवान शिव के भक्त सुधीर और सोनाक्षी का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है, जो कहानी को और दमदार व प्रभावशाली बनाता है। जी स्टूडियोज के साथ प्रेरणा अरोड़ा की 'रुस्तम' के बाद 'जटाधारा' दूसरी बड़ी साझेदारी है।

इससे पहले उन्होंने 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', 'पैडमैन', 'परी' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और सामाजिक प्रभाव वाली व्यावसायिक फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। कंटेंट से भरपूर इन फिल्मों को सिनेमा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सराहा जा चुका है। यह फिल्म साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले दिनों उनकी फिल्म 'निकिता रॉय' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया था। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बिल्कुल भी नहीं चली। सोनाक्षी की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उनकी शादी पिछले साल एक्टर जहीर इकबाल के साथ हुई थी।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,sudhir babu,jatadhara,jatadhara movie,sonakshi jatadhara,nikita roy,nishaanchi,nishaanchi teaser,aishwarya thackeray,anurag kashyap

‘निशानची’ के डायरेक्टर हैं अनुराग कश्यप, इस दिन रिलीज होगी मूवी

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘निशानची’ इन दिनों लाइमलाइट में है। अब इसका टीजर सामने आ गया है। फिल्म को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया की इस फिल्म में नए सितारे ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में नजर आएंगे।

ऐश्वर्य दिवंगत दिग्गज शिवसेना नेता बाल ठाकरे के पोते हैं। फ्लिप फिल्म्स के सहयोग से बनी इस क्राइम ड्रामा के टीजर ने दर्शकों में उत्साह जगा दिया है। यह अनुराग की सिग्नेचर स्टाइल—रॉ इमोशंस, ग्रे किरदार और सस्पेंस का एक शानदार नमूना है। यह एक देहाती बैकग्राउंड पर आधारित है, जो दर्शकों को तुरंत एक अराजक, रंगीन और भावनात्मक दुनिया में ले जाती है। टीजर की शुरुआत 'बिना बॉलीवुड, कौन जिंदगी कैसे जिए?' डायलॉग से होती है। ऐश्वर्य बबलू और डबलू के रूप में नजर आते हैं। बबलू तेज-तर्रार, चालाक और बेबाक गुंडा है, जबकि डबलू शांत, आज्ञाकारी और गंभीर किरदार है।

दोनों भाइयों की यह विपरीत छवि कहानी में टकराव और ड्रामा का वादा करती है। एक्ट्रेस वेदिका पिंटो रिंकू के किरदार में बबलू की खूंखार प्रेमिका के रूप में दिखती हैं, जो हर कदम पर उसका साथ देती हैं। टीजर में गुलेल-धारी एक्शन, बंदूकें, नोटों की बारिश, हथकड़ियां और पैर थिरकाने वाला साउंडट्रैक है, जो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘गुलाल’ जैसी अनुराग की पिछली फिल्मों की याद दिलाता है। टैगलाइन 'दिल थामिए, जान बचाइए' हाई-वोल्टेज ड्रामा और थ्रिल का संकेत देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी