न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 महीने में चौथी बार हनीमून मनाने विदेश पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, कपल ने शेयर किए फोटो और वीडियो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को भी यह जानने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 11:09:23

5 महीने में चौथी बार हनीमून मनाने विदेश पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, कपल ने शेयर किए फोटो और वीडियो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को भी यह जानने में काफी दिलचस्पी है कि जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद सोनाक्षी की जिंदगी कैसी चल रही है। ऐसे में कपल उन्हें निराश भी नहीं करता और खुद से जुड़ी अपडेट लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से देता रहता है। दोनों का प्यार देखते ही बनता है। वे एक-दूसरे के साथ बहुत हसीन पल बिता रहे हैं। उन्हें लेकर ताजा खबर ये है कि वे शादी के 5 महीने के अंदर चौथी बार हनीमून के लिए विदेश पहुंच गए।

कपल ने वहां की खास झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वे पहले ही अमेरिका और फिलिपींस घूम चुके है। वे अब इटली के दौरे पर हैं। कपल की इंस्टाग्राम स्टोरी फोटो और वीडियो से भरी हैं, जिनमें वहां के मनमोहक नजारे दिख रहे हैं। कपल ने वहां के बेहतरीन खान-पान का लुत्फ उठाया। उन्होंने बाजार से कई बैग और जैकेट खरीदे। वे एक वीडियो में इटली की सड़कों पर मस्ती-मजाक करते दिखे। सोनाक्षी ने मजाक में जहीर को मारा, जिसके बाद उनका रिएक्शन सबका ध्यान खींच रहा है।

सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “एक तो ठंडी और फिर ये आदमी।” जहीर ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वे सोनाक्षी से अनुभव बताने के लिए कहते हैं, तो एक्ट्रेस उन्हें ‘आई लव यू’ बोलती हैं। वे एक वीडियो में रोड ट्रिप का मजा ले रहे हैं। सोनाक्षी रैपर बादशाह के गाने ‘मर्सी’ पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी और जहीर ने इसी साल 23 जून को की थी शादी

बता दें 7 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद सोनाक्षी ने जहीर के साथ 23 जून को शादी कर ली थी। अलग-अलग धर्मों के होने से शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी भी दिखाई थी। यहां तक कि सोनाक्षी के माता-पिता को लेकर भी ऐसी खबरें आई थीं कि वे शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि उन्होंने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया। बता दें सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सुपरस्टार सलमान खान की एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। खास बात ये है कि दोनों ने अपने करिअर की शुरुआत भी सलमान के साथ की।

सोनाक्षी ने जहां सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया, वहीं जहीर ने सलमान की होम प्रोडक्शन ‘नोटबुक’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जहीर के पिता इकबाल रतनसी और सलमान बचपन के दोस्त हैं। उनका ज्वैलरी और रियल एस्टेट का बिजनेस है। सोनाक्षी अब जल्द ही जहीर के साथ फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। दोनों ने पहले फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री