न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोना ने ‘कांटा लगा’ को लेकर शेयर की पोस्ट तो हुईं ट्रॉल, रणवीर के जन्मदिन पर मिल सकता है यह सरप्राइज

सोना महापात्रा बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं। सोना ने हाल ही में ‘कांटा लगा’ के बारे में कुछ ऐसी पोस्ट की, जिसके बाद सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 2:44:12

2 News : सोना ने ‘कांटा लगा’ को लेकर शेयर की पोस्ट तो हुईं ट्रॉल, रणवीर के जन्मदिन पर मिल सकता है यह सरप्राइज

सोना महापात्रा बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं। सोना ने हाल ही में ‘कांटा लगा’ के बारे में कुछ ऐसी पोस्ट की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। पोस्ट एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत के बाद की गई थी, जो ‘कांटा लगा’ के रीमिक्स गाने के कारण मशहूर हुई थीं। सोना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीमिक्स के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू पर निशाना साधा। हालांकि सोना का यह अंदाज कई यूजर्स को नागवार गुजरा और वे उन्हें जमकर ट्रॉल कर रहे हैं।

दरअसल शेफाली की मौत के बाद ‘कांटा लगा’ गाने के डायरेक्टर ने कहा कि वो अब कभी भी ‘कांटा लगा’ का सीक्वल नहीं बनाएंगे। इंस्टाग्राम पर बिना नाम लिए सोना ने उन पर निशाना साधते हुए लिखा, “3 लेजेंड्स ने ‘कांटा लगा’ बनाया। संगीतकार, गीतकार और गायक। आरडी बर्मन, मजरूह सुल्तानपुरी, लता मंगेशकर।” सोना ने मशहूर पैपराजी विरल भयानी की पोस्ट को टारगेट करते हुए लिखा, “यह पूरी तरह से गलत ‘रिटायरमेंट’…वो जो खुद को ‘निर्माता’ कहते हैं। एक मौत से पीआर पाने के लिए कुछ नहीं कम (विरल बी एक पेड साइट है)।”

बता दें ‘कांटा लगा’ गाना मूल रूप से साल 1972 की फिल्म ‘समाधि’ का हिस्सा था जिसे लता ने गाया था। साल 2002 में इसे डीजे डॉल ने रीमिक्स किया था। इस म्यूजिक वीडियो में 19 साल की शेफाली थी। इसे राधिका और विनय ने डायरेक्ट किया था। सोना की पोस्ट देखने के बाद यूजर्स भड़के हुए हैं। एक ने लिखा, “सोना हर बात में कड़वाहट घोल देती हैं। जो इंसान अब दुनिया में ही नहीं, उसके खिलाफ इस तरह की बातें करना कितनी नीचता है।” दूसरे ने लिखा, “यह बहुत अनावश्यक और असंवेदनशील है, खासकर अगर शेफाली के प्रियजन इसे पढ़ें।” तीसरे ने लिखा, “एक मरे हुए इंसान से जलन होना आज मैंने एक नया निम्न स्तर देखा।” चौथे ने लिखा, “सोना ने लिखा ‘रेस्ट इन पीस 42 साल की लेडी', उसने शेफाली का नाम तक नहीं लिखना जरूरी नहीं समझा।

sona mohapatra,singer sona mohapatra,kaanta laga song,kaanta laga girl,sona troll,ranveer singh,aditya dhar,dhurandhar,ranveer birthday

आदित्य धर 6 जुलाई को जारी कर सकते हैं ‘धुरंधर’ मूवी से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ काफी समय से सुर्खियों में हैं। फैंस इसके लिए बेकरार हैं। पिछले दिनों रणवीर ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली। रविवार (6 जुलाई) को रणवीर के जन्मदिन पर इस फिल्म का पहला लुक रिलीज हो सकता है। यह रणवीर के लिए बर्थडे सरप्राइज की तरह होगा, क्योंकि एक्टर ने अब तक फिल्म का यह लुक नहीं देखा है। उन्हें भी दर्शकों की तरह इंतजार करने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि डायरेक्टर आदित्य धर ने रणवीर के बर्थडे पर फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करने का प्लान बनाया था।

ऐसा करके वे रणवीर को सरप्राइज देना चाहते थे। फर्स्ट लुक को रणवीर से भी सीक्रेट रखा गया था। मगर शूटिंग से जुड़े कुछ लोगों के जरिए रणवीर को यह बात पता चल गई। रणवीर ने आदित्य से इस बारे में पूछताछ की। पहले तो आदित्य ने रणवीर को कुछ नहीं बताया, बाद में कहा कि वह भी इंतजार करें। बताते चलें कि पिछले दिनों कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें रणवीर के लुक की एक झलक मिली थी।

रणवीर ने लंबी दाढ़ी और बाल रखे हुए थे। रणवीर की पिछली फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। डायरेक्टर आदित्य धर के करिअर को देखें तो उन्होंने अब तक ‘उरी’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘धूमधाम’ जैसी फिल्में बनाईं है। वे एक्शन जॉनर के मास्टर हैं। ‘धुरंधर’ एक नामी स्पाई एजेंट की कहानी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, जेपी नड्डा बोले- ऐसा विपक्षी नेता देखना लोकतंत्र का दुर्भाग्य
राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, जेपी नड्डा बोले- ऐसा विपक्षी नेता देखना लोकतंत्र का दुर्भाग्य
चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और गाद से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी
चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और गाद से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल