न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हंसी से भरपूर ‘सन ऑफ सरदार 2’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, ‘वॉर 2’ मूवी का ट्रेलर इस दिन आएगा सामने

दिग्गज एक्टर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर फैंस में काफी बेकरारी है। वे इस फिल्म को देखने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 1:20:06

2 News : हंसी से भरपूर ‘सन ऑफ सरदार 2’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, ‘वॉर 2’ मूवी का ट्रेलर इस दिन आएगा सामने

दिग्गज एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर फैंस में काफी बेकरारी है। वे इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। इसके डायरेक्शन का जिम्मा विजय कुमार अरोड़ा ने संभाला है। इस बीच आज मंगलवार (22 जुलाई) को निर्माताओं ने 'सन ऑफ सरदार 2' का नया ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे देखकर हंसी के फव्वारे छूट पड़ेंगे। अजय एक बार फिर 'जस्सी रंधावा' बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। 'जस्सी' की कहानी की शुरुआत होती है शादी से। उनकी दुल्हन बनी हैं नीरू बाजवा। लेकिन शादी के बाद ‘जस्सी’ की जिंदगी आसान नहीं रहती।

नीरू उनसे तलाक मांगने लगती हैं और यहीं से शुरू होती है ‘जस्सी’ की परेशानियों की लिस्ट। इसके बाद ‘जस्सी’ एक के बाद एक तीन और मुसीबतों का जिक्र करता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म की कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में ‘जस्सी’ की चार मुसीबतों का जिक्र किया गया है। पहली-झूठे प्यार में फंस गया। दूसरी–चार महिलाओं के चक्कर में फंस गया। इसके बाद जस्सी एक महिला का जिक्र करता है जो पाकिस्तान से है। यही से शुरू होता है एक मजेदार पर इमोशनल ट्विस्ट। तीसरी–‘जस्सी’ की एंट्री होती है माफिया परिवार में, जहां हर कदम पर खतरा है।

चौथी–अपनी ‘बेबे’ से किया हुआ वादा, जो निभाना अब ‘जस्सी’ की मजबूरी बन गया है। इस फिल्म का पहला ट्रेलर 11 जुलाई को सामने आया था। फिल्म में पहली बार अजय की जोड़ी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बनी है। इसमें रवि किशन, कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे और नीरू बाजवा जैसे सितारे भी अदाकारी का तड़का लगाएंगे। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'धड़क 2' से होगा। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि इनमें से कौन बाजी मारेगा। अजय की पिछली फिल्म ‘रेड 2’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया।

son of sardaar 2,son of sardaar 2 movie,ajay devgm,mrunal thakur,ravi kishan,son of sardaar 2 trailer,war 2,war 2 movie,Hrithik Roshan,kiara advani,junior ntr

‘वॉर 2’ में होगी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की भिड़ंत

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर मास एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। आज मंगलवार (22 जुलाई) को यशराज फिल्म्स (YRF) ने ‘वॉर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। ट्रेलर अब बहुत जल्द दर्शकों के बीच में होगा। मेकर्स ने फिल्म से एक नया पोस्टर भी जारी किया है। ‘वॉर 2’ के टीजर में ऋतिक और एनटीआर की पहली झलक देखने को मिली थी और अब ट्रेलर में बड़े धमाके लिए तैयार रहें।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, “अनाउंसमेंट, वॉर 2 ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है, यह हिंदी, तमिल, तेलुगू में भी रिलीज होगा।” पोस्टर में ऋतिक और एनटीआर एक्शन मोड में दिख रहे हैं। इस पर लिखा है, “साल 2025 में सिनेमा के दो आइकन ने सिनेमा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं, इसका जश्न मनाने के लिए 25 जुलाई की तारीख को चुना है, यह टाइटंस के बीच सबड़े बड़ा क्लैश होने जा रहा है, डेट नोट कर लें।” ‘वॉर 2’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को रिलीज होने में अब बस 25 दिन बचे हैं। कियारा भी स्क्रीन पर पहली बार एक्शन करते हुए दिखाई देने वाली हैं। अब तक लोगों ने कियारा को सिर्फ रोमांस या कॉमेडी करते हुए ही देखा है। ऐसे में कियारा के फैंस भी फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी