न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे सोहेल ने दी यह रिएक्शन, अक्षरा से ब्रेकअप पर खुलकर बोला यह एक्टर

सुपरस्टार सलमान खान के सबसे छोटे भाई एक्टर सोहेल खान (53) इस समय लाइमलाइट में हैं। सोहेल को हाल ही में एक मिस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 8:00:53

2 News : मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे सोहेल ने दी यह रिएक्शन, अक्षरा से ब्रेकअप पर खुलकर बोला यह एक्टर

सुपरस्टार सलमान खान के सबसे छोटे भाई एक्टर सोहेल खान (53) इस समय लाइमलाइट में हैं। सोहेल को हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगीं कि सोहेल की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है। बात बढ़ती देख सोहेल ने स्थिति साफ की है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोहेल एक युवती के साथ देखे जा रहे हैं। दोनों डिनर डेट पर पहुंचे थे।

सोहेल रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए स्पॉट हुए और उनके साथ एक लड़की को देखा गया जो उनके साथ बाद में कार के अंदर जाकर बैठती दिखी। सोहेल के आस-पास कई पैपराजी मौजूद थे लेकिन एक्टर किसी को भी जवाब दिए बगैर सीधे कार में जाकर बैठ गए। सोहेल को आगे वाली सीट पर बैठे हुए देखा गया, जबकि युवती पीछे वाली सीट पर बैठी हुई थीं। सोहेल ने डेटिंग रूमर्स को सिरे से नकारते हुए झूठी अफवाह बताया है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सोहेल कहा कि “नहीं, यह सच नहीं है। मैं आपको केवल इसलिए जवाब दे रहा हूं क्योंकि आपके पास चीजों को मानने से पहले सवाल करने की शालीनता थी। वह मेरी बस एक पुरानी दोस्त है।” बता दें सोहेल ने साल 1998 में फैशन डिजाइन सीमा सजदेह के साथ मुस्लिम धर्म के अनुसार शादी की थी। करीब 24 साल बाद 2002 में सोहेल और सीमा का तलाक हो गया। उनके दो बेटे निरवान और योहान हैं।

रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज की गर्लफ्रेंड थीं कमल हासन की बेटी अक्षरा

80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे एक्टर तनुज विरवानी (37) ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की। तनुज एक समय साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा को डेट करते थे। बता दें कमल और रति ने सुपरहिट फिल्म एक-दूजे में साथ काम किया था। तनुज ने इंटरव्यू में कहा कि मैं अपनी कुछ एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ आज भी दोस्त की तरह हूं और दोस्ती से ज्यादा हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।

मगर कभी-कभी आप अपने पार्टनर के लिए इज्जत खो देते हैं और जब आपको चाहिए तो आप उनके लिए स्टैंड नहीं लेते हैं, तो मैं माफ कर सकता हूं लेकिन भूल नहीं सकता। उस हालत में दोस्त बनने की जरूरत नहीं है और हम अपनी-अपनी जगह पर खुश हैं। दरअसल जब अक्षरा से ब्रेकअप हुआ था, तब ऐसी अफवाहें फैली थी कि तनुज ने ही उनकी फोटो लीक की थी। इस पर तनुज ने कहा कि उसका हमारे ब्रेकअप से कोई लेना-देना नहीं है।

लेकिन लीक हुई फोटो के बारे में जो कुछ भी हुआ, उस बारे में या तो आपको लगता है मैंने किया या फिर आपको लगता है कि मैंने नहीं किया। ऐसे में केस में आपको मेरे लिए लोगों के सामने स्टैंड लेने की जरूरत है, लेकिन ऐसा नहीं किया। मुझे लगता है कि हर किसी के अपने रीजन होते हैं और यह कोई मायने ही नहीं रखता है। बता दें तनुज ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ शादी कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री