न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोहा ने 10वीं मैरिज एनिवर्सरी पर इस अंदाज में किया कुणाल को विश, वरुण ने शादी के 4 साल पूरे होने पर...

एक्ट्रेस सोहा अली खान और उनके पति एक्टर व फिल्ममेकर कुणाल खेमू आज शनिवार (25 जनवरी) को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 1:54:35

2 News : सोहा ने 10वीं मैरिज एनिवर्सरी पर इस अंदाज में किया कुणाल को विश, वरुण ने शादी के 4 साल पूरे होने पर...

एक्ट्रेस सोहा अली खान और उनके पति एक्टर व फिल्ममेकर कुणाल खेमू आज शनिवार (25 जनवरी) को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोहा ने खास अंदाज में कुणाल को विश किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मोंटाज के साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। शुभकामना देने के लिए सोहा ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

सोहा ने कैप्शन में लिखा, “दस साल बाद, मैं अभी भी करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।” वीडियो में सोहा और कुणाल के साथ बिताए खूबसूरत पलों का कलेक्शन है। क्लिप की शुरुआत दोनों की शादी के दिन से होती है, जिसमें दोनों साथ खड़े दिखाई दिए। इसके बाद वे कई जगह नजर आए, जहां दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए थे। जैसे ही सोहा ने वीडियो शेयर किया, फैंस भी कपल को विश करने लगे। वहीं सोहा की बहन सबा पटौदी ने फौरन कमेंट किया और उन्हें शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोफी चौधरी ने भी कमेंट में लिखा, “ढेर सारा प्यार।”

उल्लेखनीय है कि सोहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने खास पलों को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। सोहा ने हाल ही में जापान में बिताई गई छुट्टियों की तस्वीरें दिखाई थीं। इसमें से एक में वह कुणाल, राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के साथ पोज देती नजर आई थीं।

गौरतलब है कि सोहा और कुणाल की मुलाकात साल 2009 में ‘ढूंढते रह जाओगे’ मूवी के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘99’ और ‘मिस्टर जो बी कार्वाल्हो’ में स्क्रीन शेयर की। डेटिंग के बाद सोहा और कुणाल साल 2015 में विवाह बंधन में बंध गए। साल 2017 में कपल ने बेटी इनाया का स्वागत किया।

वरुण धवन और नताशा दलाल की 24 जनवरी 2021 को हुई थी शादी

शुक्रवार (24 जनवरी) को एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के 4 साल पूरे हो गए। इस मौके पर वरुण ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वरुण और नताशा एक याट पर बैठे हैं। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता ‘जॉय’ भी है। एक तस्वीर में कपल लिप लॉक करता नजर आ रहा है। वरुण ने कैप्शन में लिखा, “मैं तुम्हें अगली सालगिरह पर छुट्टी पर ले जाने का वादा करता हूं।”

वरुण और नताशा विवाह बंधन में बंधने से पहले कई सालों तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने 24 जनवरी 2021 को अलीबाग के द मेंशन हाउस में शादी की थी। कपल ने कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। बताया जाता है कि शादी में नो-सेल फोन पॉलिसी भी थी।

इस जोड़े ने पिछले साल जून में बेटी लारा का स्वागत किया था। वरुण के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘बेबी जॉन’ थी। वरुण को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह नहीं चली। इसमें वरुण का एक्शन अवतार देखने को मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ