न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने बताई ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी ‘स्काई फोर्स’ का जलवा

सुपरस्टार आमिर खान (59) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात होती है तो कभी पर्सनल लाइफ पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 1:06:13

2 News : आमिर ने बताई ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी ‘स्काई फोर्स’ का जलवा

सुपरस्टार आमिर खान (59) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात होती है तो कभी पर्सनल लाइफ पर अपडेट आती है। आमिर ने रविवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस के मौके पर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी आगामी फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की। आमिर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल 'सितारे जमीन पर' है और इस फिल्म का क्लाइमैक्स वडोदरा में शूट किया गया।

यह फिल्म ‘इशान’ की कहानी को आगे बढ़ाती है और इस साल के अंत तक क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना है। यह एक एंटरटेनिंग मूवी है, मुझे इसकी कहानी पसंद आई। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में आमिर ने 16 साल बाद एक्टर दर्शील सफारी के साथ काम किया है, जिन्होंने 'तारे जमीन पर' में इशान का किरदार निभाया था। आमिर इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इसमें जेनेलिया डिसूजा भी अहम किरदार निभा रही हैं। आमिर ने गुजरात को लेकर अपनी यादें बताईं।

आमिर ने कहा कि जब मैं छोटा था, मेरे पिता की कई फिल्में गुजरात में शूट हुई थीं। उस समय मैं बहुत छोटा था और उनके साथ आता था। आज यहां आकर सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं। वडोदरा में काफी बदलाव हुए हैं। यहां अब कई शानदार इमारतें हैं और सड़कें भी काफी बेहतर हो गई हैं। जब मैं पहली बार यहां आया था, तब मेरी उम्र करीब 12 साल थी। अब इस इलाके में बहुत बदलाव हो चुके है।

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पहचान बनाने वाले आमिर काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। साल 2022 में आई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद से आमिर किसी मूवी में नजर नहीं आए हैं। अब आमिर ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी कर ली है। आमिर 'सितारे जमीन पर' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। आमिर, सनी देओल अभिनीत ‘लाहौर 1947’ में भी बिजी हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,sitare zameen per,tare zameen per,darsheel safari,genelia dsouza,sky force movie,Akshay Kumar,sara ali khan,veer pahariya

अक्षय, सारा और वीर की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को मिल रहा शानदार रिस्पोंस

एक्टर अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके लिए फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। वे देशभक्ति से ओत-प्रोत यह फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

इस बीच फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसने रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर 27.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने शुक्रवार को 12.25 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी। शनिवार को इसने तगड़ी जंप लगाई और 22 करोड़ रुपए बटोरे। तीन दिनों के भीतर फिल्म ने कुल मिलाकर 61.75 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 160 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म में अक्षय ने विंग कमांडर ‘ओम आहूजा’ का किरदार निभाया है।

डेब्यू कर रहे वीर ने भी अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। यह फिल्म अक्षय के लिए संजीवनी साबित हो रही है। पिछले कुछ सालों से उनकी अधिकतर फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती चली गईं। पिछले साल अक्षय की चार फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई थी। ‘सिंघम अगेन’ में उनका कैमियो था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री