न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पद्म पुरस्कार में रफी-किशोर सहित इनके नाम नहीं होने से नाराज हैं सोनू, बॉबी को सनी-ईशा ने किया बर्थडे विश

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या शनिवार पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की। इसमें 139 लोगों के नाम पर सर्वोच्च नागरिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 1:48:51

2 News : पद्म पुरस्कार में रफी-किशोर सहित इनके नाम नहीं होने से नाराज हैं सोनू, बॉबी को सनी-ईशा ने किया बर्थडे विश

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या शनिवार पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की। इसमें 139 लोगों के नाम पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए मुहर लगाई गई। इसमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री से भी दिवंगत सिंगर पंकज उधास, अरिजीत सिंह और दिवंगत शारदा सिन्हा को चुना गया है। पंकज और अरिजीत को पद्मश्री, जबकि शारदा को पद्म भूषण दिया जाएगा। अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज गायक सोनू निगम (51) ने कई बड़े कलाकारों की अनदेखी करने के लिए जूरी पर सवाल उठाए हैं।

सोनू ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “दो ऐसे गायक हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के गायकों को प्रेरित किया है। एक को तो हमने पद्म श्री पे ही सिमटा दिया है, वो हैं मोहम्मद रफी साहब और एक है जिनको पद्म श्री भी नसीब नहीं हुआ है-किशोर कुमार जी। मरणोपरांत पुरस्कार मिल रहे हैं न? और जो हैं भी उनमें से अलका याग्निक जी, इतना लंबा और कमाल का करिअर रहा है उनका, उन्हें कुछ नहीं मिला अभी तक। श्रेया घोषाल, बहुत समय से वो भी अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं। उनको भी मिलना चाहिए।

सुनिधि चौहान, उन्होंने भी एक पूरी जनरेशन को इंस्पायर किया है अपनी अलग सी आवाज से। उन्हें भी कुछ नहीं मिला अभी तक। और ऐसे कई नाम है, चाहे किसी भी फील्ड के हों। चाहे गायन हो या एक्टिंग हो, साइंस हो या लिटरेचर, जिन्हें आपको लगता है कि इंसाफ नहीं मिला, कमेंट्स में लिखो और हमारा ज्ञान बढ़ाओ।” बता दें सोनू को साल 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। सोनू ने 10000 से ज्यादा गाने गाए हैं, जिनमें से ज्यादातर हिंदी में हैं।

आज 56वां जन्मदिन मना रहे हैं ‘एनिमल’ फेम बॉबी देओल

एक्टर बॉबी देओल आज सोमवार (27 जनवरी) को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी सोशल मीडिया के माध्मम से बॉबी को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके बड़े भाई सुपरस्टार सनी देओल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक अनसीन फोटो शेयर की है। इस इंस्टा पोस्ट में सनी और बॉबी की प्यारी सी तस्वीर नजर आ रही है। इससे पता चल रहा है कि भाइयों में कितना प्यार है। सनी ने निराले अंदाज में विश करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई, मेरा लॉर्ड बॉबी।”

बॉबी पर बहन ईशा देओल ने भी खूब प्यार लुटाया है। ईशा ने सनी की पोस्ट पर ढेर सारी हार्ट इमोजी पोस्ट की हैं। सनी के बेटे करण देओल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे बॉबी चाचा। ढेर सारा प्यार।” राहुल देव ने भी विश किया है। उल्लेखनीय है कि साल 2023 में आई ‘एनिमल’ ने बॉबी के करिअर में नई जान फूंक दी।

इसमें भले ही उनका रोल छोटा और विलेन वाला था, लेकिन फैंस ने उन पर बेइंतेहा प्यार लुटाया। बॉबी इसके बाद ‘कंगुवा’ और हाल ही रिलीज हुई ‘डाकू महाराज’ में भी खलनायक के रूप में नजर आए। बॉबी ने 90 के दशक में ‘बरसात’ फिल्म के साथ इंडस्ट्री में एंट्री की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा