Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस को नागवार गुजरी संजय दत्त की यह बात, किया ट्रॉल, कंगना ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग

एक्टर संजय दत्त (65) 40 से भी ज्यादा साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इसके अलावा चाहे उनकी निजी जिंदगी हो या फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 2:30:18

2 News : फैंस को नागवार गुजरी संजय दत्त की यह बात, किया ट्रॉल, कंगना ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग

एक्टर संजय दत्त (65) 40 से भी ज्यादा साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इसके अलावा चाहे उनकी निजी जिंदगी हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ हमेशा खबरें चलती रहती हैं। ‘संजू बाबा’ ने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने माता-पिता को याद करते हैं। उनकी मां नरगिस दत्त और पिता सुनील दत्त दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार थे। वे कई साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। बहरहाल संजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे देखने के बाद यूजर्स भड़क रहे हैं। वे एक्टर को जबरदस्त तरीके से ट्रॉल करते हुए खरी-खोटी सुना रहे हैं। वीडियो एक भूमि पूजन का है। संजय भूमि पूजन के लिए कल्याण पहुंचे थे। ‘संजू बाबा’ एक सोफे पर बैठे हुए भूमि पूजन करते नजर आ रहे हैं। पंडित जी उन्हें पूजा की सभी विधियां करवा रहे हैं। शुरुआत में सब ठीक लग रहा था, लेकिन बाद में लोग इस बात पर नाराज हो गए कि संजय सोफे पर बैठकर पूजा कर रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वे जमीन पर नहीं बैठ सकते थे? कुछ यूजर्स ने उनके चश्मा पहनने पर एतराज जताया और कहा कि ये पूजा करने का सही तरीका नहीं है।

एक यूजर ने लिखा, “भगवान को अपना एटीट्यूड मत दिखाओ।” दूसरे ने लिखा, “पूजा जमीन पर बैठ कर की जाती है।” तीसरे ने लिखा, “जमीन पर बैठा नहीं जा रहा, चश्मा पहनकर पूजा करने का ये कौनसा तरीका है।” कुछ फैंस संजय के स्वास्थ्य को लेकर भी आशंका जता रहे हैं। बता दें संजय काफी आध्यात्मिक हैं। उन्हें पिछले दिनों 2-3 दफा बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ देखा गया है। संजय पूजा-पाठ और भगवान में खूब यकीन रखते हैं। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इन दिनों उनकी आगामी फिल्म 'वास्तव 2' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसमें एक बार फिर से संजय और महेश मांजरेकर की जोड़ी साथ काम करेगी।

कंगना रनौत ने फिल्म के सेट से फोटो शेयर कर लिखी यह बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस बीच कंगना ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वह एक बार फिर एक्टर आर माधवन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। कंगना ने आज सोमवार (27 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फिल्म के सेट पर क्लैप बोर्ड फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। बोर्ड पर फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी लिखी गई है।

फिल्म का डायरेक्शन विजय कर रहे हैं और इसे ट्राईडेंट आर्ट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसे आर. रविंद्रन ने प्रोड्यूस किया है। कंगना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “फिल्म सेट पर होने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।” कंगना ने फिल्म का नाम रिवील नहीं किया है, लेकिन उनकी पोस्ट ने फैंस में जिज्ञासा पैदा कर दी है। इस बीच कंगना और माधवन की हिट फ्रेंचाइजी ‘तनु वेड्स मनु’ के तीसरे पार्ट को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। डायरेक्टर आनंद एल राय ने यह कंफर्म कर दिया है कि ‘तनु वेड्स मनु 3’ बन रही है।

हालांकि यह साफ नहीं है कि माधवन, कंगना के साथ नजर आएंगे या नहीं। उल्लेखनीय है कि ‘इमरजेंसी‘ में कंगना ने न केवल अभिनय किया, बल्कि इसका निर्देशन भी खुद किया। इसमें कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई। फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसी उम्मीद थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका