न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी ने रचा इतिहास, टीवी की सबसे महंगी अदाकारा बनीं, हर एपिसोड की फीस ने तोड़े रिकॉर्ड

स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से टीवी पर शानदार वापसी की और हर एपिसोड के लिए 14 लाख रुपये चार्ज कर भारतीय टेलीविजन की सबसे महंगी अदाकारा बन गईं, कमाई में दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 9:45:23

स्मृति ईरानी ने रचा इतिहास, टीवी की सबसे महंगी अदाकारा बनीं, हर एपिसोड की फीस ने तोड़े रिकॉर्ड

छोटे पर्दे की दुनिया में इस वक्त एक ही नाम की गूंज है — स्मृति ईरानी। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ उनकी वापसी ने ना सिर्फ दर्शकों को पुरानी यादों में डुबो दिया, बल्कि TRP चार्ट्स पर भी शो ने धमाकेदार एंट्री की है। ‘तुलसी विरानी’ के रूप में स्मृति फिर से घर-घर में चर्चा का विषय बन गई हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह सिर्फ उनका अभिनय नहीं, बल्कि उनकी तगड़ी कमाई भी है, जिसने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अदाकाराओं को पीछे छोड़ दिया है।

हर एपिसोड की फीस ने बनाए नए मानक

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के प्रति एपिसोड 14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। इस आंकड़े ने उन्हें भारतीय टेलीविजन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बना दिया है। शो के कुल 150 एपिसोड प्रसारित होने हैं, जिसका मतलब है कि इस प्रोजेक्ट से वह लगभग 21 करोड़ रुपये की मोटी रकम कमाने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण भी रह गईं पीछे

स्मृति की कमाई का ग्राफ इतना ऊंचा है कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इसमें पीछे रह गई हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपिका को ‘पठान’ के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की फीस मिली थी, जबकि स्मृति इस टीवी शो से ही 21 करोड़ रुपये हासिल करेंगी। यानी छोटे पर्दे की यह ‘तुलसी’ बड़े पर्दे की क्वीन्स को भी मात दे रही है।

टीवी इंडस्ट्री के बाकी सितारों से भी आगे

टीवी जगत के अन्य सितारों के मुकाबले स्मृति की फीस कई गुना अधिक है।

रूपाली गांगुली (‘अनुपमा’) — प्रति एपिसोड लगभग 3 लाख रुपये।

हिना खान — प्रति एपिसोड करीब 2 लाख रुपये।

दिलीप जोशी (‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल) — प्रति एपिसोड लगभग 1.5 लाख रुपये।

इन आंकड़ों से साफ है कि स्मृति ने न केवल बॉलीवुड बल्कि अपने ही इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है।

खुद स्मृति ने भी किया हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने का ऐलान

सीएनएन-न्यूज़ 18 को दिए एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने खुलकर माना कि वह इस वक्त टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अदाकारा हैं। 2000 में एक संघर्षशील अभिनेत्री के रूप में ‘तुलसी’ का किरदार निभाने से लेकर आज टेलीविजन की सर्वाधिक कमाई करने वाली स्टार बनने तक के सफर पर उन्होंने गर्व जताया।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा — "हां, मैं देख सकती हूं कि ये सुनकर आपके चेहरे पर खुशी आ गई है।" साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक प्रोफेशनल के तौर पर नए स्टैंडर्ड सेट करना जरूरी है। स्मृति के शब्दों में, "अगर आप रेवेन्यू और आंकड़ों में इतिहास रच रहे हैं, तो उसका हक भी आपको मिलना चाहिए। लोग नहीं जानते कि हमें अपने कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए खुद बातचीत करनी होती है। मैं एक यूनियन का हिस्सा हूं, इसलिए पहले अपना यूनियन नंबर रजिस्टर्ड करवाती हूं। मैं वेतन समानता की ही नहीं, बल्कि पुरुषों और महिलाओं दोनों से ज्यादा पाने की भी बात करती हूं — और जो कमाती हूं, वह मेरी मेहनत का फल है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी