Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तूफान का संकेत दे रहा है सिकन्दर का टीजर, एक्शन के साथ वन लाइन पंच ने दर्शकों को किया प्रभावित

इस टीजर को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। टीजर को मिली सफलता ने इस बात का संकेत दिया है कि इस बार ईद पर सलमान खान तूफान बरसाने वाले हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 12:21:42

तूफान का संकेत दे रहा है सिकन्दर का टीजर, एक्शन के साथ वन लाइन पंच ने दर्शकों को किया प्रभावित

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रमजान शुरू होने से पहले प्रशंसकों को तोहफा दिया और अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकन्दर का टीजर जारी किया। इस टीजर को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। टीजर को मिली सफलता ने इस बात का संकेत दिया है कि इस बार ईद पर सलमान खान तूफान बरसाने वाले हैं। टीजर की सफलता में जहाँ फिल्म के एक्शन का सबसे बड़ा हाथ रहा है, वहीं सलमान खान द्वारा बोले गए वनलाइन पंचों ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'सिकंदर' के टीजर में सलमान के बोले गए दमदार डायलॉग पर...

'सिकंदर' के टीजर में डायलॉग


'सिकंदर' के टीजर की शुरुआत सलमान खान के परिचय से होता है, जिसमें सलमान खान खुद को मिले नाम के बारे में जिक्र करते हैं. वह बताते हैं, 'दादी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब।'

टीजर में सलमान खान के परिचय के बाद बैकग्राउंड में साउथ स्टार सत्यराज का डायलॉग सुना जा सकता है जो कहते हैं, 'अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू।' जिसके बाद सलमान खान कहते हैं, 'इंसाफ नहीं, साफ करने आया हूं।'

इस सीन के बाद, सलमान खान को एक्शन मोड में दिखाया गया है। टीजर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए सलमान खान उन्हें चेतावनी देते हुए कहते हैं, 'कायदे में रहो, फायदे में रहो वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो।'

टीजर का आखिरी डायलॉग काफी दमदार है। सलमान खान दुश्मनों को खुली चुनौती देते हुए कहते हैं, 'IPS का एग्जाम देकर पुलिस बन जाऊंगा और बिना कोई एग्जाम दिए नेता। विकास करने पर मजबूर मत कर बेटा।'

'सिकंदर' के टीजर पर फैंस का रिएक्शन


गुरुवार को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सिकंदर' का टीजर जारी किया है और कैप्शन में लिखा है, 'जो दिलों पर करता है राज वो आज कहलाता है सिकंदर।' सलमान खान के फैंस को 'सिकंदर' का टीजर काफी पसंद आया है। एक यूजर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में 'बाप ऑफ बॉलीवुड' लिखा है।

एक फैन ने लिखा है, 'यही वाला सलमान चाहिए था.' एक यूजर ने लिखा है, 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग.' कई फैंस को सलमान खान का 'कायदे में रहो, फायदे में रहो...' वाला डायलॉग काफी पसंद आया है. एक फैन ने कैमियो के लिए शाहरुख खान और संजय दत्त की उम्मीद की है. फैन लिखा है, 'भाई संजय दत्त या शाहरुख खान का कैमियो रखना फिल्म में.'
'सिकंदर' के बारे में

'सिकंदर' में सलमान खान संजय राजकोट की भूमिका निभाते नजर आएंगे. जबकि, रश्मिका- साईंश्री के रूप में और सत्यराज मिनिस्टर प्रधान का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म को निर्देशक एआर मुरुगादास ने निर्देशित किया है। यह मुरुगादास की चौथी हिन्दी फिल्म है। इससे पहले वे आमिर खान के साथ गजनी, अक्षय कुमार के साथ हॉली डे और सोनाक्षी सिन्हा के साथ अकीरा का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने इसका निर्माण किया है। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका