एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को साढ़े तीन बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के वक्त उनकी मां, बहनें, बहनोई, शहनाज गिल और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाजों के मुताबिक किया गया। सिद्धार्थ बचपन से ही इस संस्था से जुड़े थे। इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की यादें ताजा हो गईं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार पर भी बारिश हो रही है और सुशांत के वक्त पर भी ऐसा ही था। सुशांत के वक्त भी बहनें श्मशान तक आई थीं, सिद्धार्थ की मां और बहनें भी आई हैं। उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज भी बदहवासी की हालत में पहुंची हैं। सुशांत के वक्त उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी पहुंची थीं।














