न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कारगिल विजय दिवस पर सिद्धार्थ सहित इन सितारों ने किया वीरों को सलाम, इस एक्ट्रेस ने छोड़ा YRKKH सीरियल

कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। आज शनिवार को इसके 26 साल हो गए हैं। यह अवसर उस ऐतिहासिक जीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 2:57:24

2 News : कारगिल विजय दिवस पर सिद्धार्थ सहित इन सितारों ने किया वीरों को सलाम, इस एक्ट्रेस ने छोड़ा YRKKH सीरियल

कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। आज शनिवार को इसके 26 साल हो गए हैं। यह अवसर उस ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कब्जे से चोटियों को सफलतापूर्वक मुक्त कराया था। हालांकि युद्ध के दौरान कई वीर सैनिकों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा था। उनकी शहादत को याद करते हुए बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ने इंस्टाग्राम पर कैप्टन विक्रम बत्रा की कई तस्वीरें साझा कीं, जो शहीद हो गए थे। सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, “उन अनगिनत वीरों को सलाम, जो इतनी बहादुरी से खड़े रहे ताकि हम सुरक्षित और आराम से सो सकें। आप देशवासियों की धड़कनों में बसते हैं। आपकी कुर्बानी को आज और हमेशा सलाम।”

बता दें सिद्धार्थ ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। यह फिल्म बत्रा की बायोपिक है। उनके पराक्रम को देख ही उन्हें 'शेरशाह' कोड नेम दिया गया था। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी, शिव पंडित, निकितिन धीर, साहिल वैद, मीर सरवर, पवन चोपड़ा और शताफ फिगार जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए। एक्टर अक्षय कुमार ने शहीद वीरों को याद करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की।

उन्होंने लिखा, “उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमें ये आजादी, ये गर्व और ये शांति दी। जय हिंद।” सुनील शेट्टी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “वॉर भले ही हिस्ट्री बन गया हो लेकिन उनकी वीरता अमर है। कारगिल की पहाड़ियों पर गूंजते साहस को सलाम। उन सच्चे वीरों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे जिन्होंने हमें विक्ट्री दिलाई और तिरंगे को खून, धैर्य और गौरव से ऊपर रखा। जय हिंद।” अनुपम खेर ने भी वीरों को नमन किया। उन्होंने एक्स पर अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का शॉर्ट वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, “कारगिल दिवस पर #टीमतन्वीदग्रेट #भारतीयसेना को सलाम करती है। जय हिंद!”

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रूही का रोल प्ले कर रही थीं गर्विता साधवानी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। यह 15 सालों से टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। YRKKH शो का चौथा सीजन चल रहा है। फिलहाल टीआरपी लिस्ट में नं.1 की पोजिशन पर है। इस बीच ‘रूही’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस गर्विता साधवानी ने साफ कर दिया कि वह शो में वापसी नहीं कर रहीं। गर्विता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख फैंस को जानकारी दी कि वह अब सीरियल का हिस्सा नहीं है।

गर्विता ने लिखा, “ये पोस्ट ये बताने के लिए है कि मैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो को छोड़ रही हूं। आप सभी ने ‘रूही’ जैसे काल्पनिक किरदार को जो प्यार और अपनापन दिया उससे मैं भावुक हूं। पिछले डेढ़ सालों में मैंने इस रोल को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की। ये सफर मेरे लिए एक बहुत बड़ी सीख रहा। एक एक्टर के तौर पर एक इंसान के तौर पर मैं बहुत कुछ सीखी हूं। मैं इस जादुई यात्रा के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। मेरे लिए रूही सिर्फ एक किरदार नहीं, एक एहसास थी।

वो इंसान थी, उसमें खूबियां भी थीं और गलतियां भी, लेकिन उसके अंदर एक बच्चा था जो जिंदादिल थी और पूरी तरह दिल से जीती थी। जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का एक खूबसूरत अंत होता है…रूही का भी। स्टार प्लस, राजन शाही को मौका देने के लिए धन्यवाद। मैं ‘रूही’ के रूप में अब कभी वापस नहीं आऊंगी। चलो फिर, मिलेंगे जल्दी।” उनके शो छोड़ने से फैंस निराश हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी