न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नव्या के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी अब इन्हें कर रहे डेट, अवनीत के साथ नाम जोड़ने पर विराट ने पेश की सफाई

खबरें आ रही हैं कि एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 May 2025 1:16:15

2 News : नव्या के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी अब इन्हें कर रहे डेट, अवनीत के साथ नाम जोड़ने पर विराट ने पेश की सफाई

खबरें आ रही हैं कि एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर को कंफर्म नहीं किया है। सोशल मीडिया यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे हैं। साथ ही फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आ रही है। उनकी डेटिंग की खबरों को लेकर तरह-तरह की बातें भी हो रही है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा और सिद्धांत को हाल ही में कई बार एक साथ देखा गया, जिसके बाद ही इन खबरों ने जोर पकड़ लिया।

रिपोर्ट्स का कहना है कि उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी है। ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे की कंपनी में काफी कंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं और साथ समय बिताना भी पसंद कर रहे हैं। बता दें इससे पहले सिद्धांत का नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ा था। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने भी रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं बोला था। पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन वे अच्छे दोस्त हैं।

दूसरी ओर सारा की बात करें तो उनका नाम पहले भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ा था। दोनों को एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर एक्टिव देखा गया और कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया। इसके बाद लोगों ने मान लिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी रिश्ते को लेकर कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया। नजदीकियां सिर्फ अफवाहों तक सीमित रहीं। सिद्धांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही 'धड़क 2' में नजर आएंगे। इसमें वे ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

siddhant chaturvedi,actor siddhant chaturvedi,sara tendulkar,siddhant sara,nvaya navelli nanda,siddhant navya,virat kohli,avneet kaur,virat avneet

अवनीत कौर मामले में विराट कोहली ने लिखा, बेवजह की बातें न बनाई जाएं

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 18 में अपने बल्ले से लगातार कमाल कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के ओपनर विराट ने शनिवार (3 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 33 गेंदों में 5 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के बाद उन्होंने एक बार फिर ऑरेंज कैप अपने नाम की। कोहली के 11 मैच में 63.12 की औसत से 505 रन हो गए हैं। इस बीच विराट और एक्ट्रेस अवनीत कौर को लेकर सोशल मीडिया पर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं।

कुछ दिन पहले लोगों ने नोटिस किया कि विराट ने अवनीत के फैन पेज द्वारा शेयर की गई एक्ट्रेस की फोटो को लाइक कर दिया। इसके बाद विराट की ट्रॉलिंग होने लगी। तमाम तरह की अटकलें लगती देख विराट ने सफाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बताया कि जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। विराट ने लिखा, “मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी फीड साफ करते समय गलती से कोई इंटरेक्शन रजिस्टर कर लिया गया। ऐसा लगता है कि ये एल्गोरिदम की वजह से हुआ है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था।

मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि कोई बेवजह की बातें न बनाई जाएं। मेरी बात समझने के लिए धन्यवाद। विराट के सफाई देने के बावजूद फैंस को बात नहीं पची। वे इसको लेकर मीम शेयर कर रहे हैं। अवनीत (23) की बात करें तो वह एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। साल 2023 में कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी मुख्य भूमिका ने उन्हें नई पहचान दी। अवनीत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी