Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इब्राहिम-पलक के रिश्ते पर श्वेता ने तोड़ी चुप्पी, इस बात को लेकर फैंस नीतू कपूर को कर रहे ट्रॉल

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पलक और एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 8:01:21

2 News : इब्राहिम-पलक के रिश्ते पर श्वेता ने तोड़ी चुप्पी, इस बात को लेकर फैंस नीतू कपूर को कर रहे ट्रॉल

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पलक और एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है। वे कभी मूवी डेट पर दिखते हैं तो कभी किसी रेस्टोरेंट में लंच डेट के लिए नजर आते हैं। उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग दिखती है। हालांकि दोनों ने खुद को अच्छा दोस्त ही बताया है और इससे आगे के रिलेशनशिप की बात नहीं स्वीकारी। अब उनके अफेयर की खबरों पर श्वेता ने चुप्पी तोड़ी है।

श्वेता ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये अफवाहें मुझ पर कोई असर नहीं डालतीं। इन बीते सालों में मैंने एक चीज देखी है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ 4 घंटे तक रहती है। वो लोग खबरों को 4 घंटे बाद भूल जाते हैं तो फिर फ्रिक क्यों करना? रही बात अफवाहों की तो...मेरी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट करती है और मैं हर साल शादी करने वाली होती हूं। इंटरनेट की मानें तो मैं तीसरी बार शादी कर चुकी हूं।

ये चीजें अब मुझ पर कोई असर नहीं डालती। पहले ये सब असर करती थीं, क्योंकि तब इतना ज्यादा इंटरनेट नहीं था। कुछ लोग सिर्फ सितारों के बारे में निगेटिव चीजें ही लिखते थे लेकिन अब सब चीजों को डील करने के बाद मेरे ऊपर किसी भी चीज का कोई फर्क नहीं पड़ता। उल्लेखनीय है कि पलक और इब्राहिम के बीच अफेयर की खबर पहली बार साल 2022 में सामने आई थी। तब उन्हें मुंबई में हुए कॉन्सर्ट से निकलते हुए देखा गया था।
shweta tiwari,actress shweta tiwari,palak tiwari,actress palak tiwari,ibrahim ali khan,palak ibrahim,saif ali khan,neetu kapoor,riddhima sahni,bharat shani,thailand अपनी बेटी और दामाद के साथ थाईलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं नीतू

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी व रणबीर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा खुद और परिवार से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। नीतू इन दिनों बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ थाईलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसे नीतू ने भी शेयर किया है। इनमें से एक फोटो ज्यादा ही चर्चाओं में है।

दरअसल रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो थाईलैंड ट्रिप की हैं। एक तस्वीर में रिद्धिमा मां के साथ तो दूसरी तस्वीर में पति के साथ हैं। रिद्धिमा संग तस्वीर को भरत ने अपनी प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिखा, “लंगूर के मुंह में अंगूर।” अब इसी तस्वीर को नीतू ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने लाफिंग इमोजी भी लगाया है। हालांकि यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को अखर गई।

वे मजाक में कही गई बात के लिए नीतू को ट्रॉल करने लगे। सामने आई फोटो में रिद्धिमा को थाईलैंड वाली ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। भरत ने नीले रंग का कुर्ता पहना है। रिद्धिमा ने इसी साल नेटफ्लिक्स के शो 'फैब्युलस लाइव वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इसके पहले तक रिद्धिमा ने स्क्रीन से दूरी बना रखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका