Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रुति ने कास्टिंग काउच वीडियो वायरल होने के बाद शेयर की यह पोस्ट, सामंथा की Photos पर फिदा हुए फैंस

हाल ही में तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का 14 मिनट का कास्टिंग काउच वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 2:38:18

2 News : श्रुति ने कास्टिंग काउच वीडियो वायरल होने के बाद शेयर की यह पोस्ट, सामंथा की Photos पर फिदा हुए फैंस

हाल ही में तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का 14 मिनट का कास्टिंग काउच वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह डीपफेक वीडियो है तो कुछ ने इसे रियल भी बताया था। हालांकि अभी तक इसकी हकीकत का पता नहीं चला है। इस विवाद के बीच श्रुति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट शेयर की है। प्राइवेट कास्टिंग काउच वीडियो वायरल होने के बाद श्रुति नारायणन ने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट शेयर की है।

श्रुति ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “तुम लोगों के लिए मेरे बारे में ये सब कंटेंट फैलाना जोक और मस्ती हो सकती है, लेकिन मेरे और मेरे करीबी लोगों के लिए ये बहुत मुश्किल घड़ी है। खासकर मेरे लिए ये बहुत कठिन समय है और ये हालात संभालना काफी मुश्किल है। मैं एक लड़की हूं और मेरी भी कुछ फीलिंग्स हैं और मेरे करीबी लोगों की भी फीलिंग्स है और तुम लोग इसे और भी बुरा बना रहे हो। मैं आप सबसे निवेदन करती हूं कि जंगल की आग की तरह इस तरह की चीजें ना फैलाई जाएं और अगर ऐसा ही है तो जाओ और अपनी मां और बहन या गर्लफ्रेंड के वीडियो देखो। क्योंकि वो भी लड़कियां हैं और उनका शरीर भी मेरे जैसा ही है और उनके वीडियो एन्जॉय करो।”

श्रुति ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट की। हालांकि इसमें उन्होंने कास्टिंग काउच वाले वीडियो को लेकर कुछ भी नहीं लिखा। श्रुति ने सिर्फ अपने फोटोशूट की ढेर सारी फोटो शेयर की है। इन पर उन्होंने कैप्शन भी नहीं दिया और कमेंट बॉक्स बंद कर दिया। श्रुति गोल्डन साड़ी, हैवी ज्वैलरी और खुले बालों में नजर आ रही हैं। ये पुरानी फोटो हैं, जिन्होंने श्रुति ने दोबारा पोस्ट किया है। श्रुति का विवादित वीडियो कुछ ही घंटों में ट्विटर, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर वायरल हो गया था। बता दें श्रुति मुख्य रूप से तमिल फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

हालांकि अभी उन्हें बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने तमिल टीवी सीरियल्स में काम किया है। वे ‘सिरागाड़िक्का आसई’ शो में थीं। इसके अलावा श्रुति पिछले साल आई सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में भी थीं। उन्होंने ‘कार्तिगई दीपम’ (2022) और ‘मारी’ (2022) जैसी फिल्मों में काम किया है। श्रुति को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके 82.9K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने सिडनी वाइल्ड पार्क में लिया वेकेशन का मजा

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। वह एक खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। उनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। फैंस को उनकी लाइफ में काफी दिलचस्पी है और वे हमेशा उनके बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। इस बीच सामंथा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ कुछ शॉट्स वीडियो भी हैं।

इनमें सामंथा सिडनी वाइल्ड पार्क में लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। सामंथा कैजुअल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंने फुल स्लीव टी-शर्ट और ब्लू जींस कैरी की है। इसके साथ हैट के साथ लुक कंप्लीट किया। सामंथा पार्क में खूबसूरत व्यू और एनिमल्स के साथ एंजॉय कर रही हैं। सामंथा ने कैप्शन में लिखा, “नेचर, एनिमल, और गुड वाइब्स, कंगारूओं को खाना खिलाने से लेकर नींद में सोए कोआला को देखने तक, ये बहुत ही प्यारा समय था।” इस पर कमेंट कर यूजर्स सामंथा से एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि ये पिक्स किसने क्लिक की हैं। ऐसे में सामंथा तुरंत इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “@sydneytourguide Naomi”

इसी के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई। उल्लेखनीय है कि सामंथा की शादी साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य के साथ हुई थी। साल 2021 में उनका तलाक हो गया। नागा ने पिछले साल दिसंबर में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी कर ली। सामंथा के अभी तक किसी और को डेट करने की खबरें नहीं आई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका