न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या के साथ रिश्ते को लेकर भाभी श्रीमा ने तोड़ी चुप्पी, ऐश्वर्या-अभिषेक को फिर साथ देख खुश हुए फैंस

मशहूर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर श्रीमा राय की शादी पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई आदित्य राय के साथ हुई है। श्रीमा इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 12:05:39

2 News : ऐश्वर्या के साथ रिश्ते को लेकर भाभी श्रीमा ने तोड़ी चुप्पी, ऐश्वर्या-अभिषेक को फिर साथ देख खुश हुए फैंस

मशहूर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर श्रीमा राय की शादी पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई आदित्य राय के साथ हुई है। श्रीमा इंस्टाग्राम पर अक्सर परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इनमें उनकी सास वृंदा राय भी शामिल हैं, लेकिन कभी ऐश्वर्या नजर नहीं आतीं। अब ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा ने ननद के साथ रिश्ते को लेकर उठे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। श्रीमा ने हाल ही में इंस्टा पोस्ट में नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “कभी जलन नहीं। कोई डर नहीं। कोई कॉम्पिटीशन नहीं। मुझे मेरी ब्लेसिंग मिली है।”

श्रीमा ने बताया कि ऐश्वर्या के साथ उनका रिश्ता अच्छा है, मगर वो ऐश्वर्या या अपनी भतीजी आराध्या के बारे में पोस्ट इसलिए नहीं करती हैं क्योंकि वह चाहती हैं कि “लोग मुझे मेरे लिए देखें।” वह अपने फॉलोवर्स को प्रेरित करने के लिए नियमित रूप से पॉजिटिव कोट्स शेयर करती हैं। पहले एक बड़े बयान में श्रीमा ने कहा था कि ब्लॉगर बनने से पहले मैंने कई सालों तक वेल्थ मैनेजमेंट में काम किया। मैं मिसेज इंडिया ग्लोब 2009 भी रह चुकी हूं।

मैंने अपने करिअर को बनाने के लिए कभी किसी के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। एक महिला के रूप में मुझे अपनी स्वतंत्र उपलब्धियों पर गर्व है और मैं किसी को भी इसे कमतर नहीं आंकने दूंगी। श्रीमा ने हाल ही में ऐश्वर्या की भाभी श्वेता बच्चन द्वारा भेजे गए फूलों के गुलदस्ते की तस्वीर भी पोस्ट की थी। पिछले दिनों एक यूजर ने श्रीमा से पूछा था कि उनकी किसी पोस्ट में ऐश्वर्या या आराध्या की फोटो क्यों नहीं होती है तो उन्होंने कहा कि उनकी प्रोफाइल में हमारी फोटो भी नहीं होती है।

फिल्म प्रोड्यूसर अनु रंजन की पोस्ट में साथ नजर आए ऐश्वर्या और अभिषेक

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से अपने रिश्ते की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच इंटरनेट पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। इन तस्वीरों को फिल्म प्रोड्यूसर अनु रंजन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इनमें कपल के साथ ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी नजर आ रही हैं।

कपल गुरुवार (5 दिसंबर) की रात हुई एक इवेंट में आयशा जुल्का, अनु रंजन और बाकी लोगों के साथ पोज देता दिखा। अनु रंजन ने जो तस्वीर अपलोड की है उसमें ऐश्वर्या, अभिषेक और वृंदा एक सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने मैचिंग ब्लैक एथनिक आउटफिट पहना है।

ऐश्वर्या पर गोल्डन वर्क वाला काला सूट फब रहा है, जबकि अभिषेक एक डैशिंग ब्लैक बंदगला आउटफिट में जंच रहे हैं। बाकी फोटो में दोनों आयशा के साथ पोज देते दिखे। आयशा 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं। बता दें ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी और 2011 में आराध्या उनके जीवन में आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री