Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सुपरमैन’ से 33 सैकंड का किसिंग सीन हटाने पर भड़कीं एक्ट्रेस, ‘सिला’ मूवी से करणवीर का फर्स्ट लुक आउट

डीसी यूनिवर्स की मचअवेटेड फिल्म ‘सुपरमैन’ शुक्रवार (11 जुलाई) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसके डायरेक्टर जेम्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 2:45:21

2 News : ‘सुपरमैन’ से 33 सैकंड का किसिंग सीन हटाने पर भड़कीं एक्ट्रेस, ‘सिला’ मूवी से करणवीर का फर्स्ट लुक आउट

डीसी यूनिवर्स की मचअवेटेड फिल्म ‘सुपरमैन’ शुक्रवार (11 जुलाई) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसके डायरेक्टर जेम्स गन हैं। भारत में भी इसे बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया गया, लेकिन एक रोमांटिक सीन को सेंसर किए जाने के चलते दर्शकों को अधूरा अनुभव मिला। फिल्म में अभिनेता डेविड कोरेन्सवेट और अभिनेत्री राहेल ब्रोसनाहन के बीच एक 33 सैकंड लंबा किसिंग सीन था, जिसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने हटा दिया। इससे न केवल फैंस नाराज हुए, बल्कि एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने भी सेंसर बोर्ड की आलोचना की है।

‘द फैमिलीमैन’, ‘स्कैम 1992’ और ‘चुप’ जैसे प्रोजेक्ट का हिस्सा रहीं श्रेया ने इस फैसले पर अपनी नाराजगी जताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। श्रेया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसकी हेडलाइन थी, “CBFC ने सुपरमैन में 33 सैकंड लंबा ‘किसिंग सीन’ हटा दिया।” इस पर श्रेया ने रिएक्शन दी कि यह क्या बकवास है? इसके साथ ही उन्होंने कई सवाल उठाए कि थिएटर का अनुभव क्यों बिगाड़ा जा रहा है। श्रेया ने लिखा, “वे चाहते हैं कि हम सिनेमाघरों में जाएं, पायरेसी न करें, लेकिन जब थिएटर का अनुभव ही खराब किया जाएगा तो दर्शक क्यों आएंगे?

हमें यह तय करने दिया जाए कि हम अपना समय और पैसा किस चीज पर खर्च करना चाहते हैं। ये कैसी बेतुकी बकवास है! फिर वो दर्शकों को दोष देते हैं और कहते हैं कि हम अब सिनेमाघर नहीं जाते और फिर सोचते हैं कि लोग ओटीटी और टीवी पर घटिया बकवास क्यों देखते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप दूसरे ऑप्शन्स को असहनीय बना रहे हैं! सिनेमा हॉल किसी भी फिल्म का अनुभव करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप हमारे साथ बच्चों जैसा व्यवहार करके इसे और हमें मार रहे हैं।”

बता दें कि श्रेया एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों व वेब सीरीज में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई है। साल 2019 में उन्हें बड़ा ब्रेक मिला और उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द फैमिलीमैन’ में जोया की भूमिका निभाई निभाकर लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद साल 2020 में सोनी लिव की सीरीज ‘स्कैम 1992’ में पत्रकार सुचेता दलाल का रोल प्ले किया था।

‘सिला’ फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगे ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करणवीर मेहरा

इन दिनों ‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिला’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म को ओमंग कुमार बना रहे हैं, जिसमें ‘बिग बॉस 18’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विजेता करणवीर मेहरा भी अहम किरदार में हैं। लंबे समय बाद किसी फिल्म का हिस्सा बन रहे करणवीर अपने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अपडेट अक्सर फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब मेकर्स ने फिल्म से करणवीर का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इसके साथ ही उनके किरदार का नाम भी रिवील हो गया है। ‘सिला’ में करणवीर को नेगेटिव रोल निभाते हुए देखा जाएगा।

करणवीर और जी स्टूडियो ने मिलकर इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसमें करण लंबे बालों के साथ खूंखार लुक में दिख रहे हैं। करणवीर ने हाथ में एक तलवार पकड़ रखी है, जो खून से सनी हुई है। उनकी बॉडी पर भी खून है। आग के एक गोले के आगे गुस्से से दहाड़ते हुए करणवीर का लुक सबका ध्यान खींच रहा है।

इस पोस्ट के साथ में कैप्शन दिया गया है, “खुद ही खुदा, खुद ही इंसाफ! खौफ का नया नाम-जहराक #SILAA.” करणवीर से पहले हर्षवर्धन का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। हर्षवर्धन को खून से लथपथ देखा गया था। उन्होंने भी हथियार पकड़ रखा था। एक अन्य पोस्टर में हर्षवर्धन के साथ एक्ट्रेस सादिया खतीब दिखाई दी थीं। ‘सिला’ साल 2026 में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका